जगसरा से रुणीजा धाम के लिए 21वीं पैदल यात्रा: ध्वज लेकर जयकारों के साथ निकले श्रद्धालु, भजन-कीर्तन से गूंजा गांव

Spread the love

जगसरा गांव से बाबा रामदेव रुणीजा धाम के लिए 21वीं पैदल यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई। यात्रा से पहले रामदेवजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए डीजे की धुन पर नाचते-गाते पदयात्रा के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर भजन-कीर्तन करते हुए रुणीजा धाम की ओर बढ़े।

छोटूलाल मुंशी ने बताया कि बाबा रामदेव के प्रति गहरी आस्था के चलते जगसरा से प्रतिवर्ष पैदल यात्रा निकाली जाती है। इस बार 21वीं यात्रा होने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।

यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र बाबा रामदेव के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु रुणीजा धाम पहुंचकर बाबा रामदेव के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ते में पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। ग्रामीणों ने बाबा रामदेव से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस पदयात्रा में रामकेश मीणा, सीताराम मीणा, मुकेश मीणा, नरेश सेन, महेंद्र मीणा और रामअवतार मीणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित