सांकली में सार्वजनिक रास्ता बंद होने ग्रामीण परेशान:तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण हटाकर रास्ता खोलने के दिए निर्देश

Spread the love

दूनी तहसील के ग्राम सांकली में गणेश जी की बावड़ी समिति द्वारा सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने से परेशान ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि समिति बार-बार अनुरोध के बावजूद रास्ता नहीं खोल रही थी, जिससे आवागमन में भारी असुविधा हो रही थी।

समस्या की गंभीरता को देखते हुए, सांकली के ग्रामीण बड़ी संख्या में दूनी तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि रास्ता बंद होने से उन्हें दैनिक आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की शिकायत पर दूनी तहसीलदार अजय कुमार पांडे ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने कनवाड़ा के सरपंच दीनबंधु नागर से फोन पर बात की और पटवारी को तत्काल रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने समिति द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाकर रास्ता सुचारू रूप से खोलने का आदेश दिया और ग्रामीणों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में बताया कि गणेश जी की बावड़ी से सांकली तक एक सार्वजनिक रास्ता था, जिसे गणेश जी बावड़ी समिति ने बंद कर दिया है। समिति ने एक वैकल्पिक रास्ता दिया है, जिस पर एक चबूतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, इस चबूतरे के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने पुराने रास्ते को ही फिर से चालू करने की मांग की, जिस पर पोल और खंभे लगाए गए थे।

ज्ञापन सौंपने और रास्ता खुलवाने की मांग के दौरान संजय मीणा, किसनगोपाल मीणा, राधेश्याम मीणा, हनुमान मीणा, रामदेव मीणा, राकेश प्रधान मीणा, महावीर मीणा, राजेंद्र मीणा, हिमतराज, रामप्रकाश मीणा सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित