
ग्राम स्यावता में आराध्य देव एवं लोक देवता श्री माला जी महाराज का 1114वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गांव में विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए भक्तों ने महाराज के दरबार में हाजिरी लगाई और मन्नतें मांगीं।
इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी नृसिंह मीणा ने दी।
इस मौके पर उप सरपंच मदनलाल मीणा, कमल, पृथ्वी राज, रामसहाय, बाबुलाल, सियाराम, मांगी लाल, कालूराम और कौशल सहित स्यावता गांव के कई गणमान्य नागरिक और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इन सभी ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




