घाड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने बछड़े को घसीटा:ड्राइवर ने ग्रामीणों को कुचलने का प्रयास कर भगाया वाहन

Spread the love

घाड़ कस्बे के मुख्य बाजार स्थित अम्बेडकर सर्किल पर रविवार सुबह 8 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने गाय के बछड़े को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बछड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली के निचले हिस्से में फंस गया और चालक उसे करीब 20 फीट तक घसीटता ले गया।

घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक ने ट्रैक्टर को लोगों की ओर मोड़ दिया और उन्हें कुचलने की धमकी देते हुए तेज रफ्तार में वाहन भगाकर मौके से फरार हो गया।

बछड़े को कई जगहों पर चोट

हादसे में बछड़े को शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं और वह बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बछड़े के उपचार की व्यवस्था की। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस प्रशासन को सूचना दी।

घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध बजरी और पत्थरों का परिवहन करने वाले माफिया पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए मुख्य बाजार से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्रॉली भगाते हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मुख्य बाजार में विशेष पुलिस जाब्ता तैनात करने और तेज रफ्तार व अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Posts

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

वेतन निर्धारण की फिर होगी जांच:अक्टूबर के वेतन बिल में देना होगा प्रमाण-पत्र, शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the love

Spread the loveप्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत राज्य कार्मिकों के समय-समय पर किए गए वेतन निर्धारणों की अब फिर से गहन जांच की जाएगी। वित्त विभाग के निर्देशों के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

  • October 3, 2026
सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

शाह बोले- एमपी को 2029 तक नशामुक्त करेंगे:टॉप 5 दूध उत्पादक राज्य बीजेपी शासित; कांग्रेसियों ने 75 साल तक सहकारिता मंत्रालय बनने नहीं दिया

  • October 3, 2026
शाह बोले- एमपी को 2029 तक नशामुक्त करेंगे:टॉप 5 दूध उत्पादक राज्य बीजेपी शासित; कांग्रेसियों ने 75 साल तक सहकारिता मंत्रालय बनने नहीं दिया

राजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा:11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन

  • October 3, 2026
राजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा:11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन