
घाड़ कस्बे में ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। मुस्लिम समाज के प्रवक्ता असलम आजमी ने बताया कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का यह पर्व पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जन्मदिन के अवसर पर हर साल मनाया जाता है।
इस अवसर पर असलम आजमी ने लोगों से पैगंबर हजरत मोहम्मद के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने प्रेम, करुणा, शांति, भाईचारे और इंसानियत के संदेशों को दैनिक जीवन में अपनाने की बात कही।
कार्यक्रम में कस्बे के शाहिद सैफी, ऐसान खान, शाहरुख खान, शाहिद अली, वसीम खान, इकतैयार बिसायती, हनीफ भाई, तनवीर सुपर स्टार, जुबैर आजमी, अयान लौहार, सिफान खान, जिशान आजमी, फैजान और असरफ अली प्रमुख थे।
बच्चों में जोया, दानिश आजमी, मोहम्मद फैज, खुशी बानो, सीरत, रिजा फातिमा और गोलू सहित कई अन्य ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान पूरे कस्बे में शांति और आपसी भाईचारे का माहौल देखा गया।






