
भैरुबुल्या महापुरा टूटयास की ढाणी से कल्याण महाराज बहड़ के लिए बुधवार को 14वीं विशाल पदयात्रा रवाना हुई। गाजे-बाजे के साथ निकली इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा शुरू होने से पहले, श्रद्धालुओं ने कल्याण महाराज की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु जयकारे लगाते और भजनों पर नाचते-गाते हुए कल्याण महाराज के धाम की ओर बढ़े। जगह-जगह ग्रामीणों और अन्य श्रद्धालुओं ने पदयात्रियों का स्वागत किया।
पदयात्रा में शामिल रामकेश मीणा ने बताया कि यह यात्रा पिछले 14 सालों से लगातार आयोजित की जा रही है। श्रद्धालु हर साल आस्था और श्रद्धा के साथ पैदल चलकर कल्याण महाराज के दर्शन करने पहुंचते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि समाज में भाईचारा और आपसी प्रेम की भावना को मजबूत करना भी है।
इस अवसर पर जसकरण मीणा, रामस्वरूप, दिलराज, लोकेश, राजेंद्र मीणा, शंकर लाल, विमल पेंटर, राम कैलाश मीणा, राम प्रसाद मीणा, जगदीश मीणा, शंकर मीणा, कैलाश मीणा और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।






