अलीगढ (राजस्थान), टोंक। 15 मिनट पहले

कस्बे के बालाकिला चौराहा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में चल रहे दस दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान रात श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। गणेश चतुर्थी से शुरू हुए इस महोत्सव में भगवान गणेश की आकर्षक झांकी सजाई गई है। यहां सुबह-शाम दर्शन और महाआरती के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

भजन संध्या के लिए श्री श्याम बाबा की विशेष झांकी सजाई गई थी। कार्यक्रम में सवाई माधोपुर से आईं भजन गायिका रानू सैन ने कई सुंदर भजन प्रस्तुत किए। इनमें ‘कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो छ’, ‘ओ बाबा इतनी कृपा रख, तू बुलाता रहे मैं खाटू आता रहूं’ और ‘सून र सांवरिया मड़पिया वाला काली गाड़ी लाणी रे’ शामिल थे।
वहीं, बूंदी से आए गायक कलाकार अभिषेक गोस्वामी ने भी अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘भोला थारी जान तो छड़ी कांकड़ मं’ और ‘गाड़ी-गाडिया व होटला पर नाम लिख्यों सांवरिया खो’ जैसे भजन गाए।
कार्यक्रम की शुरुआत में गणेश महोत्सव समिति और श्री श्याम सेवा समिति (रामपुरा) ने आमंत्रित भजन कलाकारों का स्वागत किया।
इस धार्मिक आयोजन में गणेश महोत्सव समिति के सदस्य भास्कर चतुर्वेदी, कन्हैया लक्षकार, योगेश चावला, सुमित जायसवाल, पवन सैन, हेमन्त नामा, रानू शर्मा, बृजमोहन कुमावत, हनुमान चौधरी मौजूद रहे। श्री श्याम सेवा समिति रामपुरा के अध्यक्ष दीपक टंकारिया, अमित जोशी, महावीर सुमन, पिंटू हलकारा, बलराम शर्मा, मनीष सैनी, आशु सोनी, नैतिक शर्मा, राजेश प्रजापत, चंचल खंगार भी उपस्थित थे। कस्बे और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु भी इस दौरान मौजूद रहे।





