
दत्तवास थाना पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 102 पव्वे देशी शराब जब्त की और जुआ खेलने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके अतिरिक्त, थाना क्षेत्र के दो अन्य व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है।
दत्तवास थानाधिकारी निरमा मीणा के निर्देशन में गठित टीम ने 24 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के 102 पव्वे जब्त किए। इस संबंध में राजस्थान आबकारी अधिनियम में दर्ज किया गया है। मामले में वांछित आरोपी सुभाष सांसी निवासी सांसीयों की ढाणी ललवाड़ी की तलाश जारी है।
जुआ खेलने के आरोप में कस्बा दत्तवास से कालूराम पुत्र प्योरलाल और मुकेश पुत्र श्रीरामानंद के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। ये दोनों रुपए-पैसों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।
पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के सक्रिय अपराधी हेमराज गुर्जर निवासी श्रीगोपालपुरा को भी धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, हेमराज के खिलाफ दत्तवास सहित अन्य थानों में विभिन्न धाराओं में कुल 12 प्रकरण दर्ज हैं। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति हनुमान जाट निवासी कोटड़ा को भी इसी धारा के तहत गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रामबिलास, हेड कांस्टेबल रामफूल, कांस्टेबल विष्णु और कांस्टेबल दयाराम शामिल रहे।






