रायदामोदरपुरा से बालाजी धाम हिंगोनिया के लिए पदयात्रा रवाना:श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना, उत्साह से शामिल हुए ग्रामीण

Spread the love

ग्राम रायदामोदरपुरा उर्फ फागणा की थूणी से बालाजी धाम हिंगोनिया के लिए शनिवार को पदयात्रा रवाना हुई। इस पैदल यात्रा को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा। श्रद्धालु जयकारे लगाते और भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में शामिल हुए।

पदयात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने बालाजी महाराज से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर हिंगोनिया धाम के लिए निकले।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह साफ नजर आया। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। उनके लिए जलपान और पीने के पानी का इंतजाम भी किया गया। इस पदयात्रा में युवा और बुजुर्ग समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

महेंद्र फागणा ने बताया कि बालाजी महाराज के प्रति आस्था के कारण हर साल यह पदयात्रा निकाली जाती है। हिंगोनिया पहुंचने के बाद श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन करेंगे। वे पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और खुशहाली की कामना करेंगे।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज