पायलट के जन्मदिन पर युवाओं ने 61 यूनिट रक्तदान किया:रक्तदाताओं को हेलमेट वितरित कर दिया सडक़ सुरक्षा का संदेश

Spread the love

कांग्रेस नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को छान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें 61 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। यह शिविर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सऊद शहीदी के निर्देशानुसार लगाया गया।

यह एस.डी. सोशल डेवलपमेन्ट फाउंडेशन के तत्वावधान तथा जिला परिषद सदस्य संपत महुआ के संयोजन में आयोजित हुआ।

रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ब्लड डोनेट करने वाले युवाओं को हेलमेट वितरित कर सुरक्षा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में रक्तदाताओं का सम्मान

इसके साथ ही, सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देते हुए शिविर में आए लोगों को हेलमेट का वितरण भी किया गया, ताकि समाज में रक्तदान के साथ-साथ सडक़ सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता बढ़ाई जा सके।

समाज में सेवा और मानवता का संदेश

आयोजकों और अतिथियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में रक्तदाता का योगदान अमूल्य होता है। इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, परस्पर सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है।

ये मौजूद रहे

कार्यक्रम में सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, मुकेश सरपंच, राजवीर फागणा, रामनरेश, पूरण, रूपलाल, सुखराज, कमल महुआ, महादेव एवं द्वारका प्रसाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज