निवाई, 1 घंटे पहले

निवाई के एमजीजीएस चुराड़ा के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज सहित कुल 14 पदक जीते।

सचिन ने कुश्ती में जीता गोल्ड
रानोली में हुई 17 वर्षीय फ्री-स्टाइल कुश्ती में सचिन गुर्जर (60 किग्रा) ने गोल्ड जीता। मनीषा गुर्जर (43 किग्रा) और कृष्णा गुर्जर (46 किग्रा) ने सिल्वर, जबकि सांवली गुर्जर (40 किग्रा) ने ब्रॉन्ज पदक हासिल किया।
दूनी में हुई 14 वर्षीय कुश्ती प्रतियोगिता में मुगना (30 किग्रा), नितलेश गुर्जर (33 किग्रा), आशिका गुर्जर (36 किग्रा), कोमल गुर्जर (39 किग्रा), आयशा बिधुड़ी (42 किग्रा) और प्रियंका प्रजापत (58 किग्रा) ने गोल्ड जीते। पायल गुर्जर (46 किग्रा) और रोहित गुर्जर (38 किग्रा) ने सिल्वर, मोहित गुर्जर (52 किग्रा) और प्रिया गुर्जर (50 किग्रा) ने ब्रॉन्ज पदक जीते।
विजेताओं को दी बधाई
चुराड़ा के खिलाड़ियों ने विवेकानंद दूनी में अंडर-14 बालिका वर्ग की जिला स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप भी जीती। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, शारीरिक शिक्षक मिथुन माधीवाल, दल प्रभारी मीनाक्षी शर्मा और रामलाल जाट ने विजेताओं को बधाई दी।





