निवाई, 1 घंटे पहले

निवाई में राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन शाखा के सदस्यों ने सहायक अभियंता त्रिभवन कुमार को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संघ संरक्षक मनोज मीणा, सह संरक्षक धर्मराज मीणा और एसोसिएशन अध्यक्ष रामरूप मीणा के नेतृत्व में दिया गया। इसमें कर्मचारियों की सात सूत्रीय मांगें शामिल थीं।

सहायक अभियंता त्रिभवन कुमार ने कर्मचारियों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
इस मौके पर बुद्धिप्रकाश मीणा, विजयसिंह मीणा, गोवर्धन मीणा, इंद्रजीत गंगवाल, राजूलाल बैरवा, दिनेश कुमार मीणा, प्यारेलाल मीणा, महेंद्रकुमार बैरवा, सनीकुमार वर्मा और सतीशकुमार जांगिड़ समेत कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।





