अलीगढ़, 4 घंटे पहले

उनियारा में मंगलवार को दो घंटे बिजली बंद रहेगी। जयपुर डिस्कॉम के उनियारा कार्यालय के अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि मेंटेनेंस काम के चलते शटडाउन लिया जाएगा। यह कटौती दोपहर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगी।

सहायक अभियंता कुलदीप सिंह आर्य ने बताया कि 220 केवी जीएसएस सवाई माधोपुर और 132 केवी सवाई माधोपुर-उनियारा लाइन पर मरम्मत का काम होगा।
इस दौरान उनियारा, अलीगढ़, चौरु (वाया पाटोली), सोप, ककोड़, पलाई और खातोली फीडर से जुड़ी बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी। निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम समय पर निपटा लें।





