प्रदेश में जल्द शुरू होगी ई-पाठशाला:9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए क्लासेस, निर्देश जारी

Spread the love

टोंक, 3 घंटे पहले

टोंक समेत प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों की कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ई-पाठशाला कार्यक्रम इसी सत्र में शुरू होगा। इसके निर्देश माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से राज्य के सभी संयुक्त निदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक/प्रारम्भिक, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और समस्त पीईईओ/यूसीईईओ को दिए गए है। स्कूलों में नियमित पढ़ाई के साथ डिजिटल माध्यम से अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके तहत गणित, विज्ञान, भाषाओं सहित कई विषयों की लाइव ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। विद्यार्थी घर से मोबाइल, कंप्यूटर या अन्य उपलब्ध उपकरणों के माध्यम से इनसे जुड़ सकेंगे। जल्द ही ये पढ़ाई शुरू होगी।

लाइव कक्षा छूटने पर रिकॉर्डेड वीडियो से पढ़ाई विद्यार्थियों के डाउट्स के समाधान के लिए संवादात्मक सत्र भी होंगे। शिक्षक सवालों का समाधान करेंगे। लाइव कक्षा में शामिल नहीं हो पाने वाले विद्यार्थी बाद में रिकॉर्डेड वीडियो से पाठ देख सकेंगे। शिक्षक की अनुपस्थिति में भी विषय की पढ़ाई बाधित नहीं हो, इसके लिए रिकॉर्डेड सामग्री का उपयोग किया जाएगा। निदेशालय ने संस्था प्रधानों और शिक्षकों को विद्यार्थियों की ई-पाठशाला में भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ई-पाठशाला की कक्षाओं का ये रहेगा समय ई-पाठशाला की कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार शाम 4 से रात 8 बजे तक चलेंगी। कक्षा 9वीं-10वीं में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी और 11वीं-12वीं में विज्ञान संकाय के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित, कला संकाय के इतिहास, भूगोल व राजनीति विज्ञान और अनिवार्य अंग्रेजी विषय की पढ़ाई होगी। यू-ट्यूब, मिशन ज्ञान एप और वॉट्स एप के जरिए विषयवार पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

डिजिटल नोट्स और सामग्री की ये रहेगी व्यवस्था

हर दिन लाइव कक्षाओं के लिंक्स, क्लास-नोट्स (PDF) और समरी शीट्स ‘ई-पाठशाला वाट्सऐप चैनल’ और विद्यालय के ‘स्माइल वाट्सऐप ग्रुप्स’ के माध्यम से प्रतिदिन सुबह साझा किए जाएंगे। मिशन ज्ञान ऐप और वाट्सऐप चैनल पर हर विषय के अध्यायवार डिजिटल नोट्स उपलब्ध रहेंगे, जिससे विद्यार्थी घर बैठे नियमित स्वाध्याय कर सकें।

संस्था प्रधान और शिक्षकों के लिए ये है निर्देश संस्था प्रधान और विषय शिक्षक यह सुनिश्चित करें कि कक्षा 9 से 12 के सभी विद्यार्थी और अभिभावक ई-पाठशाला वाट्सऐप चैनल और स्माइल ग्रुप्स से जुड़े हों। साथ ही प्रार्थना सभा और कक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद का कहना है कि- माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने स्कूल शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार और डिजिटल पार्टनर ‘मिशन ज्ञान’ के संयुक्त तत्वावधान में हर साल की तरह सत्र 2026-27 में भी ‘ई-पाठशाला’ कार्यक्रम संचालित किया है। इसके अंतर्गत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को नियमित लाइव कक्षाओं, डिजिटल नोट्स और अध्ययन सामग्री के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध करवाया जाना है। जिसका फायदा विद्यार्थियों को मिलेगा।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव