
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं
नेशनल (NATIONAL)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया फ्लीट सपोर्टशिप सूर्य
- 6 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्लीट सपोर्ट शिप सूर्य को नौसेना में शामिल किया।
- सूर्य समुद्र में नौसेना के युद्धपोतों को ईंधन और अन्य जरूरी सामग्री की आपूर्ति करेगा।
- इससे हिंद महासागर में उनकी ऑपरेशनल रेंज और लंबे समय तक तैनाती की क्षमता बढ़ेगी।
- सूर्या का वजन करीब 43,500 टन है।
- विशाखापटनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
- इस दौरान 300 टन क्षमता वाले गोलियथ क्रेन का उद्घाटन किया गया।
- साथ ही एक और फ्लीट सपोर्ट शिप के निर्माण के लिए कील (शुरुआत) भी रखी गई।
- फ्लीट सपोर्ट शिप समुद्र में गश्त कर रहे युद्धपोतों को ईंधन, भोजन, जल और गोला-बारूद की आपूर्ति करती है।

फ्लीट सपोर्ट शिप
- फ्लीट सपोर्ट शिप नौसेना का फ्लोटिंग लॉजिस्टिक सपोर्ट होता है।
- इसमें बड़ी मात्रा में कार्गो और तरल सामग्री ले जाने की क्षमता होगी।
- इसमें फर्स्ट-लाइन मेंटेनेंस वर्कशॉप, हेलिकॉप्टर डेक और सेल्फ-डिफेंस सिस्टम जैसी सुविधाएं भी होंगी।

इससे युद्धपोतों को बार-बार बंदरगाह लौटने की जरूरत कम होगी।
2. असम के जागीरोड में देश के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट का ट्रायल रन शुरू
- 5 अक्टूबर को देश के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट में ट्रायल रन शुरू होने की जानकारी मिली।
- पूरी तरह शुरू होने के बाद इस प्लांट में रोज लगभग 4.8 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन होगा।
- सेमीकंडक्टर फैब के बाद यह दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट फैसिलिटी होगी।
- यहां वायर बॉन्डिंग, फ्लिप चिप और फैन-आउट जैसी आधुनिक पैकेजिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।
- यह लगभग 27,000 करोड़ की परियोजना है, जिससे क्षेत्र में करीब 30,000 से 40,000 रोजगार मिलने की उम्मीद है।

असम के मोरीगांव जिले के जागीरोड में स्थित यह प्लांट 592 एकड़ में फैला है।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
3. फ्रांसिस हाल्जेन को मिला 2026 का फिजिक्स नोबेल प्राइज
- 6 अक्टूबर को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को 2026 का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की।
- यह सम्मान उन्हें आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जेर्वेटरी योगदान के लिए दिया गया।
- उन्हें मेडल, डिप्लोमा और पुरस्कार राशि मिलेगी। 2026 में नोबेल पुरस्कार की राशि करीब 11.5 करोड़ रुपए है।
- हाल्जेन का जन्म बेल्जियम में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने वैज्ञानिक करियर का बड़ा हिस्सा अमेरिका में बिताया।
- इससे पहले 5 अक्टूबर को 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल प्राइज देने की घोषणा हुई।
- इसमें पीटर हेगेमैन, जॉर्ज नागेल जर्मनी से और कार्ल डीसेरोथ अमेरिका से हैं।

नोबेल विजेताओं को दिसंबर में स्वीडन के स्टॉकहोम में सम्मानित किया जाएगा।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
4. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस्तीफा दिया
- 6 अक्टूबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस्तीफा दे दिया।
- उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।
- हरमनप्रीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस्तीफे की जानकारी दी।
- उनकी कप्तानी में टीम ने 2012, 2016, 2022 और 2026 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।
- उनकी कप्तानी में भारत ने हाल ही में एशियम गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।
- हरमनप्रीत ने साल 2025 में ऐतिहासिक महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया ।
- कप्तानी छोड़ने के बावजूद हरमनप्रीत कौर एक खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम के लिए खेलना जारी रखेंगी।
- वे महिला और पुरुष दोनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 150 या उससे अधिक T20I मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली और एकमात्र क्रिकेटर हैं।
- 2017 में उन्हें क्रिकेट के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
- 2026 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

मिसलिनियस (Miscellaneous)
5. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट्स महंगी हुई
- 6 अक्टूबर से इंडिगो की फ्लाइट्स महंगी हो गई हैं।
- एयरलाइन ने घरेलू उड़ानों में 1300 रुपए और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में 10,000 रुपए तक एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज लगाने का ऐलान किया है।
- इंडिगो ने 6 महीने में तीसरी बार फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है।
- इससे पहले एयरलाइन ने इस साल 14 मार्च और फिर 1 अप्रैल को किराया बढ़ाया था।
- एयरलाइन के मुताबिक, यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल महंगा होने से लिया गया है।
- 1 अक्टूबर से घरेलू एयरलाइंस के लिए कीमत 121 रुपए से बढ़कर 137 रुपए हो गई है।
- 1 लीटर ATF की कीमत 16 रुपए (करीब 13.2%) बढ़ गई है।
- इंडिगो के अनुसार, पिछले एक महीने में जेट फ्यूल के दाम 14% से ज्यादा बढ़ चुके हैं।
- इसके चलते प्लेन में डाले जाने वाला तेल अब पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा महंगा हो गया है।
इंडिगो
- इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है।
- इसका संचालन इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड करती है।
- एयरलाइन का मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा में है।
- इसकी पहली उड़ान 4 अगस्त 2006 में भरी गई।

निधन (DEATH) :
6. मशहूर ब्रिटिश लेखक जेफरी आर्चर का निधन
- 5 अक्टूबर 2026 को 86 वर्ष की आयु में ब्रिटिश लेखक जेफरी आर्चर का निधन हो गया।
- जेफरी आर्चर ब्रिटेन के विश्व प्रसिद्ध बेस्ट-सेलिंग उपन्यासकार और पूर्व राजनीतिज्ञ थे।
- उनकी मशहूर किताबों में केन एंड एबल, नॉट ए पेनी मोर, नॉट ए पेनी लेस और द क्लिफ्टन क्रॉनिकल्स शामिल हैं।
- दुनिया भर में उनकी किताबों की 32 करोड़ से अधिक कॉपियां बिकीं।
- जेफरी यूके संसद (MP) के सदस्य और कंजर्वेटिव पार्टी के उप-अध्यक्ष भी रहे।
- उनका पहला उपन्यास Not a Penny More, Not a Penny Less 1976 में प्रकाशित हुआ था।
- आर्चर का आखिरी नॉवेल Adam and Eve उनके निधन के अगले ही दिन यानी 6 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित हुआ।

उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर मॉडर्न फिक्शन व थ्रिलर स्टोरीज का सम्राट माना जाता था।
आज का इतिहास :
- 1708 में सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी पर हमला हुआ और वे शहीद हुए। इस दिन को उनके बलिदान के रूप में याद किया जाता है।
- 1919 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रसिद्ध पत्रिका नवजीवन का प्रकाशन शुरू हुआ था।
- 1907 में भारत की महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दुर्गावती देवी का जन्म हुआ था।
- 1914 में भारत की प्रसिद्ध और लोकप्रिय गजल गायिका बेगम अख्तर का जन्म फैजाबाद में हुआ था।





