
भारत ने जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स में 6 मेडल जीत लिए हैं। इनमें से 5 मेडल शूटर्स ने दिलाए। एक मेडल सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्टस में दिलाया।

सोमवार को मेंस 10 मीटर राइफल इवेंट में हिमांशु ढिल्लों (252.4 अंक) ने सिल्वर और रुद्रांश पाटिल (230.9 अंक) ब्रॉन्ज जीते। चीन के शेंग लिहाओ (254.2 अंक) ने गोल्ड जीता।

मेंस 10 मीटर राइफल इंडिविजुअल्स इवेंट में रुद्रांश-हिमांशु ने ब्रॉन्ज और हिमांशु ने सिल्वर जीता। (फोटो- बांए से दांए)
टीम इवेंट में भारतीय टीम 1890.1 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस टीम में पार्थ माने, रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों शामिल रहे। चीन (1899.9 अंक) पहले और कोरिया (1884.2 अंक) तीसरे स्थान पर रही।

सिल्वर मेडल के साथ भारतीय मेंस राइफल टीम।
भारत 10वें स्थान पर पहुंचा, चीन नंबर-1
भारत एशियन गेम्स की मेडल टैली में 10वें स्थान पर है। उसके खाते में अब 4 सिल्वर समेत 6 मेडल हैं। चीन 15 गोल्ड समेत 24 मेडल लेकर पहले स्थान पर है। जापान 6 गोल्ड समेत 23 मेडल के साथ दूसरे और साउथ कोरिया 4 गोल्ड समेत 17 मेडल के सहारे तीसरे स्थान पर है।







