अलीगढ (राजस्थान), टोंक। 7 घंटे पहले

उनियारा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। बुधवार सुबह पूर्व पालिकाध्यक्ष पति नरेश गुर्जर ने कांग्रेस के टिकट पर अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि कस्बे की जनता ने पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 11 सीटों के साथ स्पष्ट जनाधार मिला है।
पार्टी आलाकमान के निर्देश और सभी नए पार्षदों की सहमति के बाद ही नरेश गुर्जर को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने दावा किया कि संख्या बल और पार्षदों के समर्थन से कांग्रेस 21 तारीख को नगर पालिका में अपना बोर्ड बनाएगी।
नामांकन दाखिल करते समय बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।




