माथोलाव बांध में सीवरेज पानी पर हाईकोर्ट में सुनवाई:याचिका की सुनवाई कर सफाई और मूल स्वरूप की बहाली के दिए निर्देश

Spread the love

निवाई, 4 घंटे पहले

निवाई उपखंड के हमीदपुरा स्थित माथोलाव बांध में निवाई शहर से लगातार गंदा सीवेज और दूषित पानी बहने की दिक्कत पर राजस्थान हाईकोर्ट में जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। यह याचिका बांध के पानी की सफाई और उसके मूल स्वरूप की बहाली को लेकर दायर की गई थी।

बांध में सीवरेज का पानी छोड़ने से हो रहा प्रदूषण।

बांध में सीवरेज का पानी छोड़ने से हो रहा प्रदूषण।

मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायमूर्ति अरुण मोंगा और न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई की। बेंच ने जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए निर्देश जारी किए।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता सूरजमल गुर्जर की ओर से अधिवक्ता सुनील कुमार जांगिड़ और अधिवक्ता जयसिंह राठौड़ ने बेंच के सामने मजबूत दलीलें रखीं। अधिवक्ताओं ने कोर्ट को बताया कि माथोलाव बांध में लंबे समय से सीवेज और दूषित कचरा पानी बह रहा है।इससे बांध का पूरा पानी बुरी तरह दूषित हो गया है। पर्यावरण और जल स्रोतों पर भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कोर्ट से मांग की कि बांध की तुरंत बड़े पैमाने पर सफाई करवाई जाए और दूषित पानी का बहाव रोकने के लिए प्रशासन को जरूरी आदेश दिए जाएं।

इस पर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को राहत देते हुए संबंधित अधिकारी को तय समय सीमा में जरूरी और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

Spread the love

Spread the loveनिवाई में ईसरदा बांध की नहरों से पानी की मांग को लेकर किसान महापंचायत का प्रतिनिधिमंडल सारसोप पहुंचा। निवाई ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई के नेतृत्व में किसानों…

Read more

गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

Spread the love

Spread the loveटोंक-सवाई माधोपुर के नेशनल हाईवे-116 पर बने गुमानपुरा टोल प्लाजा पर देर रात टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ हुई है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

  • October 4, 2026
निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

  • October 4, 2026
गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

दतवास पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया:3 युवक गिरफ्तार, ‘खुशी-11’ अभियान के तहत कार्रवाई

  • October 4, 2026
दतवास पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया:3 युवक गिरफ्तार, ‘खुशी-11’ अभियान के तहत कार्रवाई