टोंक, 7 घंटे पहले

टोंक नगर परिषद में मयंक गोयल को कांग्रेस की ओर से चेयरमैन का प्रत्याशी बनाया है। अभी तक बीजेपी ने अपने प्रत्याशी को लेकर पत्ते नही खोले हैं। उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं और सह प्रभारी सुमित गर्ग के साथ रिटर्निंग अधिकारी सीमा खेतान को दोपहर करीब बारह बजे अपना नामांकन सौंपा। इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेस के पार्षद भी मौजूद रहे।

मयंक गोयल 26 साल के हैं और अविवाहित हैं । वे होटल कारोबारी हैं। वह पूर्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय आत्माराम गोयल के पोते हैं। उनकी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से ज्यादा नजदीकी रही है।
पायलट से भी अच्छा तालमेल रहा है। पायलट जब टोंक से चुनाव लड़ते हैं तो वह यहां आकर कई बार मयंक गोयल के परिवार के होटल में रुकते हैं। ऐसे में पायलट से भी उनकी नजदीकी बनी हुई है। मयंक गोयल वार्ड 53 से जीत कर आए हैं।

टोंक नगर परिषद चेयरमैन के लिए बीजेपी ने प्रहलाद सिंह सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं बीजेपी ने रिटायर्ड तहसीलदार से राजनीति में प्रहलाद सिंह सोलंकी को टोंक नगर परिषद चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाया है। सोलंकी ने भी बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता समेत अन्य नेताओं के साथ दोपहर को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे और रिटर्निंग अधिकारी सीमा खेतान को अपना नामांकन पेश किया। चार जनों ने भरे तीन नामांकन रिटर्निंग अधिकारी सीमा खेतान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी से मंयक गोयल ने दो और बीजेपी से प्रहलाद सिंह सोलंकी ने एक और निर्दलीय के रूप में ओम पांडे ने एक नामांकन भरा है। इस दौरान टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि वे टोंक नगर परिषद में बीजेपी का चेयरमैन बनाएंगे।

रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पर शपथ लेते मोइनुद्दीन निजाम।
मोइनुद्दीन निजाम आए तो हलचल बढ़ी: आज दोपहर 2.50 बजे कांग्रेस की बाड़ेबंदी से निकल रिटर्निंग अधिकारी सीमा खेतान के कार्यालय परिसर पहुंचे तो हलचल बढ़ गई। सुबह से ही चर्चा थी कि मोइनुद्दीन निजाम को चेयरमैन प्रत्याशी नहीं बनाया तो वे फिर भी नामांकन भर सकते है। उनके साथ कांग्रेस समेत निर्दलीय पार्षद आ सकते है। लेकिन मोइनुद्दीन निजाम ने मीडिया से बातचीत में साफ किया वे कांग्रेस के सच्चे सिपाई है। मुझे बीजेपी से भी ऑफर आया था, लेकिन हमारे नेता सचिन पायलट के निर्देशानुसार कांग्रेस को मजबूत करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं नामांकन भरने नहीं, शपथ लेने आया हूं।

टोंक नगर परिषद चेयरमैन के लिए बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद सिंह सोलंकी को नामांकन दाखिल करवाते बीजेपी नेता।
इससे पहले जैसे मोइनुद्दीन निजाम रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के बाहर आए तो उनके साथ नारेबाजी करते आए कुछ युवाओं ने उन्हें कांग्रेस से चेयरमैन प्रत्याशी नहीं बनाने पर विरोध जताते हुए पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट के खिलाफ नारेबाजी की। इसका पता मोईनुद्दीन निजाम को लगा तो उन्होंने समर्थकों से हाथ जोड़कर मना किया कि कोई खिलाफ में नारेबाजी नहीं करेगा। उसके बाद समर्थक शांत हुए ।
10 नगर निकायों में 26 प्रत्याशियों ने 29 नामांकन पत्र दाखिल किए
निकाय आम चुनाव-2026 के तहत टोंक जिले की 10 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 26 प्रत्याशियों ने 29 नामांकन पत्र दाखिल किए। सांख्यिकी विभाग अनुसार बुधवार को नगर परिषद टोंक से 3 प्रत्याशियों ने 4 नांमाकन पत्र, नगर पालिका मालपुरा से 2 प्रत्याशियों ने 2 नांमाकन पत्र, नगर पालिका निवाई से 4 प्रत्याशियों ने 5 नांमाकन पत्र, नगर पालिका टोडारायसिंह से 2 प्रत्याशियों ने 3 नांमाकन पत्र, नगर पालिका देवली से 2 प्रत्याशियों ने 2 नांमाकन पत्र, नगर पालिका उनियारा से 2 प्रत्याशियों ने 2 नांमाकन पत्र, नगर पालिका डिग्गी से 3 प्रत्याशियों ने 3 नांमाकन पत्र, नगर पालिका लांबाहरिसिंह से 3 प्रत्याशियों ने 3 नांमाकन पत्र, नगर पालिका पीपलू से 2 प्रत्याशियों ने 2 नांमाकन पत्र, और नगर पालिका दूनी से 3 प्रत्याशियों ने 3 नांमाकन पत्र प्रस्तुत किए।
यहां देखें तस्वीर…

मयंक गोयल के नामांकन दाखिल करने के बाद बाहर आतिशबाजी करते हुए कार्यकर्ता।

टोंक नगर परिषद के सभापति के लिए कांग्रेस की ओर से रिटर्निंग अधिकारी सीमा खेतान को नामांकन सौंपते मयंक गोयल।




