उनियारा में ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’:शत-प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प, छात्रों को लोकतांत्रिक भागीदारी के लिए किया प्रेरित

Spread the love

उनियारा में ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ थीम पर एक दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत ‘स्वीप’ (SVEEP) गतिविधियों के अंतर्गत मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उपखण्ड अधिकारी सुमन गुर्जर ने सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण कर किया।

इसी क्रम में, राजकीय कॉलेज में भी इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की प्रथम व द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. पानमल पहाड़िया ने छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। ईएलसी प्रभारी मनीष कुमार नैनीवाल ने बताया कि आगामी स्थानीय निकाय व पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार परिसर में पौधरोपण कर मतदान जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस आयोजन में एनएसएस इकाई प्रभारी डॉ. विजय कुमार मीणा और राजेश यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह चाहर, डॉ. भानु प्रकाश शर्मा, डॉ. मिनाली रमेश, विशाल काँटिया सहित समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Posts

आज का एक्सप्लेनर:क्या चावल महंगा होना तय, 10 साल में पहली बार पैदावार घटी; जानिए कहां दिक्कत हुई, कब सुधरेंगे हालात

Spread the love

Spread the loveभारत में इस बार पिछले साल से 1 करोड़ टन कम चावल पैदा होने का अनुमान है। पैदावार में ये 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे…

Read more

पलेई में किसानों को 600 कट्टे DAP खाद का वितरण:एक-एक कट्टा दिया गया, बचे हुए किसानों को दो दिन में मिलेगी खाद

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 35 मिनिट पहले निवाई की ग्राम पंचायत पलेई स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सोमवार को 600 कट्टे DAP खाद बांटी गई। प्रशासन की देखरेख में किसानों को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव