जंवाली सहकारी समिति में डीएपी खाद वितरण स्थगित:400 कट्टों के लिए उमड़ी भीड़, स्थिति अनियंत्रित होने के चलते लगी रोक

Spread the love

जंवाली ग्राम सेवा सहकारी समिति में गुरुवार को डीएपी खाद का वितरण अव्यवस्था के कारण स्थगित कर दिया गया। 400 कट्टे खाद पहुंचने की सूचना पर सैकड़ों किसान गोदाम के बाहर जमा हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वितरण शुरू होने से पहले ही किसान कतार में आगे लगने को लेकर आपस में उलझ गए। समिति व्यवस्थापक और पदाधिकारियों ने किसानों से शांति बनाए रखने और नियमानुसार खाद लेने की अपील की, लेकिन किसानों के बीच तनातनी बढ़ती गई और व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

विवाद और हंगामे की आशंका को देखते हुए समिति व्यवस्थापक ने तत्काल झिराना थाना पुलिस से बल भेजने का अनुरोध किया। हालांकि डिग्गी मेले में पुलिस बल की तैनाती के कारण मौके पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी। घंटों इंतजार के बाद भी स्थिति नियंत्रित न होने पर समिति प्रशासन ने खाद का वितरण स्थगित कर दिया, जिससे किसानों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा।

समिति व्यवस्थापक रामजीलाल ने बताया कि वर्तमान फसल चक्र के कारण डीएपी खाद की मांग काफी अधिक है। 400 कट्टों की तुलना में किसानों की संख्या बहुत अधिक होने से विवाद की स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि झिराना पुलिस प्रशासन से बात की गई है और डिग्गी मेला संपन्न होने के बाद पर्याप्त पुलिस सुरक्षा में शांतिपूर्ण तरीके से खाद का वितरण किया जाएगा।

Related Posts

आज का एक्सप्लेनर:क्या चावल महंगा होना तय, 10 साल में पहली बार पैदावार घटी; जानिए कहां दिक्कत हुई, कब सुधरेंगे हालात

Spread the love

Spread the loveभारत में इस बार पिछले साल से 1 करोड़ टन कम चावल पैदा होने का अनुमान है। पैदावार में ये 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे…

Read more

पलेई में किसानों को 600 कट्टे DAP खाद का वितरण:एक-एक कट्टा दिया गया, बचे हुए किसानों को दो दिन में मिलेगी खाद

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 35 मिनिट पहले निवाई की ग्राम पंचायत पलेई स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सोमवार को 600 कट्टे DAP खाद बांटी गई। प्रशासन की देखरेख में किसानों को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित