उदयपुर- खाने में कॉकरोच की शिकायत पर टूरिस्ट को पीटा;VIDEO:रेस्टोरेंट स्टाफ बोला- बड़ी इलायची है; पुलिसकर्मी भी रोक नहीं सका मारपीट

Spread the love

उदयपुर के मीरा रेस्टोरेंट में टूरिस्ट के खाने में कॉकरोच निकला। टूरिस्ट ने इसकी शिकायत की तो रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ ने उसके साथ मारपीट की। घटना धानमंडी थाना क्षेत्र में देहलीगेट चौराहा की शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। इस दौरान मौके पर एक पुलिसकर्मी भी मौजूद था, लेकिन वह मारपीट करने वालों को रोक नहीं पाया।

टूरिस्ट के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई। उसे इलाज के लिए एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर क्रॉस एफआईआर करवाई है।

थानाधिकारी गजवीर सिंह ने बताया- खाने में कॉकरोच दिखने पर विवाद हुआ था। इसमें टूरिस्ट जयेश पटेल (35) घायल हुआ है। मामले में जांच जारी है।

मामले में संचालक रामचंद्र साहू को पुलिस ने कस्टडी में ले रखा है। पूछताछ की जा रही है।

पहले देखिए घटना की PHOTOS…

टूरिस्ट अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था। खाने में कॉकरोच दिखने पर उसने स्टाफ से शिकायत की।

टूरिस्ट अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था। खाने में कॉकरोच दिखने पर उसने स्टाफ से शिकायत की।

शिकायत पर स्टाफ खाने की प्लेट लेकर चला गया। कहा कि धोकर देखता हूं।

शिकायत पर स्टाफ खाने की प्लेट लेकर चला गया। कहा कि धोकर देखता हूं।

टूरिस्ट स्टाफ के पीछे भागा कहीं सबूत न मिटा दिए जाएं और फिर आपस में बहस हो गई।

टूरिस्ट स्टाफ के पीछे भागा कहीं सबूत न मिटा दिए जाएं और फिर आपस में बहस हो गई।

रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ ने टूरिस्ट के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां टूरिस्ट के परिवार के लोग भी थे।

रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ ने टूरिस्ट के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां टूरिस्ट के परिवार के लोग भी थे।

टूरिस्ट के साथ मारपीट करता रेस्टोरेंट संचालक।

टूरिस्ट के साथ मारपीट करता रेस्टोरेंट संचालक।

इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पास खड़ा पुलिसकर्मी भी मारपीट नहीं रोक सका।

इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पास खड़ा पुलिसकर्मी भी मारपीट नहीं रोक सका।

खाना छोड़कर बाहर निकले लोग

जानकारी के अनुसार, देहलीगेट स्थित मीरा रेस्टोरेंट पर अहमदाबाद (गुजरात) के जयेश पटेल परिवार सहित खाना खाने पहुंचे थे। खाने में कॉकरोच दिखने पर परिवार ने संचालक से इसकी शिकायत की।

रेस्टोरेंट स्टाफ ने टूरिस्ट को कहा कि वह कॉकरोच नहीं, बल्कि बड़ी इलायची है। रेस्टोरेंट स्टाफ ने कहा कि रसोई में इसे धोकर दिखाता हूं। जयेश को लगा कि वह थाली अंदर ले जाकर कॉकरोच होने का सबूत मिटा देगा। इसे लेकर बहस शुरू हो गई।

माहौल इतना गर्मा गया कि रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोग सहम गए और बाहर निकल आए। तभी गुस्साए रेस्टोरेंट संचालक ने जयेश पटेल पर हमला कर दिया। उसके चेहरे पर गंभीर घाव होने से खून बहने लगा।

टूरिस्ट के साथ 6 महिलाओं सहित परिवार के 8 लोग थे।

टूरिस्ट जयेश पटेल के सिर में गंभीर चोट आई है।

टूरिस्ट जयेश पटेल के सिर में गंभीर चोट आई है।

रेस्टोरेंट संचालक का बेटा बोला-नशे की हालत में था टूरिस्ट, उसने हमें मारा

मीरा रेस्टोरेंट के संचालक रामचंद्र साहू के बेटे मनोज साहू ने बताया- टूरिस्ट के खाने में कॉकरोच नहीं बड़ी काली इलायची थी। हमने उसे चेक किया था, लेकिन टूरिस्ट ने उत्पात मचाया, मेरे साथ मारपीट की। वह नशे की हालत में था।

उससे हमने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए समझाइश की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। एक बार मामला शांत हो गया। फिर रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के बाद भी उसने पिताजी पर हाथ उठाया।

Related Posts

भीलवाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग, 3 डिटेन:दो पक्ष आमने-सामने हुए, 2 गाड़ी जब्त; 2 खाली खोल बरामद

Spread the love

Spread the loveभीलवाड़ा के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट…

Read more

आखिरी समय बेटे के लिए तड़प रहे थे रेंजर:पत्नी बोली- डंपर से कुचलने वालों का एनकाउंटर हो, सुप्रीम कोर्ट देखेगा सरकार की एक्शन रिपोर्ट

Spread the love

Spread the love‘जिन माफियाओं ने मेरे पति की कुचलकर हत्या की है, उनका एनकाउंटर हो या फांसी की सजा दी जाए। ड्यूटी पर जान की बाजी लगाने वाले मेरे पति…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

  • October 4, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

  • October 4, 2026
अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

  • October 4, 2026
राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान