अवैध मादक पदार्थ पर दतवास पुलिस की कार्रवाई:2 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

Spread the love

दतवास पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दो लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पंचायती राज चुनाव-2026 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के अभियान के तहत हुई।

थानाधिकारी निरमा मीणा ने बताया कि एसपी रोशन मीना, एएसपी टोंक रतनलाल भार्गव और वृत्ताधिकारी निवाई रवि प्रकाश शर्मा की देखरेख में पुलिस टीम को अवैध शराब की जानकारी मिली। नागल नरहर क्षेत्र में एक व्यक्ति शराब बेचने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हरफूल गुर्जर पुत्र लक्ष्मीनारायण गुर्जर (आनंदपुरा, चाकसू, जयपुर दक्षिण) को रोककर तलाशी ली। उसके पास से दो लीटर अवैध शराब मिली, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। कार्रवाई में थानाधिकारी निरमा मीणा, हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह, रामअवतार और कांस्टेबल मनराज शामिल थे।

Related Posts

टोडारायसिंह शिक्षा अधिकारी ऑफिस का चपरासी तस्करी करते गिरफ्तार:नासिरदा में कार से मिला गांजा, बेटे को भी पकड़ा

Spread the love

Spread the loveटोडारायसिंह शिक्षा अधिकारी कार्यालय का चपरासी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चपरासी के साथ उसके बेटे को भी तस्करी के आरोपी में पकड़ा गया…

Read more

घाड़ के कोटड़ा गांव में 15 फीट का अजगर निकला, रेस्क्यू किया

Spread the love

Spread the loveघाड़ क्षेत्र के कोटड़ा गांव में शनिवार को खेतों में काम कर रहे किसानों को करीब 15 फीट लंबा और 30 किलो वजनी अजगर दिखा। इससे हड़कंप मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोडारायसिंह शिक्षा अधिकारी ऑफिस का चपरासी तस्करी करते गिरफ्तार:नासिरदा में कार से मिला गांजा, बेटे को भी पकड़ा

  • October 4, 2026
टोडारायसिंह शिक्षा अधिकारी ऑफिस का चपरासी तस्करी करते गिरफ्तार:नासिरदा में कार से मिला गांजा, बेटे को भी पकड़ा

घाड़ के कोटड़ा गांव में 15 फीट का अजगर निकला, रेस्क्यू किया

  • October 4, 2026
घाड़ के कोटड़ा गांव में 15 फीट का अजगर निकला, रेस्क्यू किया

बीसलपुर पाइपलाइन टूटने से सिरोही गांव में पानी बर्बाद:स्कूल के सामने सड़क पर बह रहा पानी, प्रशासन से मरम्मत की मांग

  • October 4, 2026
बीसलपुर पाइपलाइन टूटने से सिरोही गांव में पानी बर्बाद:स्कूल के सामने सड़क पर बह रहा पानी, प्रशासन से मरम्मत की मांग