
राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास गुरुवार को सुबह टोंक आ रहे हैं। करीब 181 दिन में यह उनकी दूसरी यात्रा है। दोनों बार का मकसद ईसरदा बांध है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाले ईसरदा बांध की प्रगति को लेकर वे यहां कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

बांध के निर्माण और प्रस्तावित जिलों में पेयजल आपूिर्त को लेकर हो रही देरी को लेकर सरकार गंभीर है। मुख्य सचिव दूसरी बार इसके लिए आ रहे हैं तो खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कुछ माह पूर्व बांध का हवाई सर्वे कर चुके हैं। विभाग के एसीएस भी बांध का दौरा कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक टोंक में बैठक के बाद मुख्य सचिव कोटा के लिए रवाना होंगे।
साइबर थाना देखने भी जाएंगे अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद कुमार मीणा ने बताया कि मुख्य सचिव सुबह 9ः30 बजे टोंक पहुंचेंगे। जहां वे कलेक्ट्रेट सभागार में जल संचय- जल संवर्धन कार्यक्रम, ईसरदा बांध परियोजना और पीएचईडी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे। इसके बाद साइबर थाना टोंक का निरीक्षण भी करेंगे।




