SI भर्ती री-एग्जाम की तैयारी पूरी,2.18 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा:11 जिलों के 666 सेंटर बनाए; 17 सितंबर को जारी होंगे एडमिट कार्ड

Spread the love

अजमेर, 14 घंटे पहले

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 20 सितंबर 2026 को सब-इंस्पेक्टर/ प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 का आयोजन होगा। सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के री-एग्जाम में 2.18 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनके लिए 11 जिलों में 666 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों के लिए 17 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसके बाद वे परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी जानकारी देख सकेंगे।

परीक्षा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए RPSC अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह की अध्यक्षता में पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई।

अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या डमी अभ्यर्थी बैठाने के प्रयास को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बायोमेट्रिक जांच और फेस रिकग्निशन से फर्जीवाड़े की संभावनाएं पूरी तरह से खत्म होंगी। किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर ‘राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022’ के तहत त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

11 जिलों में 666 परीक्षा केंद्र

प्रदेश के 11 जिलों में कुल 666 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें कुल 2 लाख 18 हजार 131 रजिस्टर्ड अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए अजमेर में 74, अलवर में 48, भरतपुर में 58, बीकानेर में 47, हनुमानगढ़ में 23, जयपुर में सर्वाधिक 187, जोधपुर में 81, कोटा में 58, श्रीगंगानगर में 10, टोंक में 16 और उदयपुर में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। प्रथम पारी में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सामान्य हिंदी का पेपर होगा, जबकि द्वितीय पारी में दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी।

​17 सितंबर को जारी होंगे प्रवेश पत्र

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 17 सितंबर 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने आवश्यक विवरण दर्ज कर समय पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

​OMR शीट में 5वां विकल्प भरना होगा अनिवार्य

वर्तमान नियमानुसार, इस बार अभ्यर्थियों के लिए ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प (अनुत्तरित प्रश्न) भरना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे यह 5वां गोला आवश्यक रूप से भरना होगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक पेपर में 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। आयोग द्वारा इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर शुद्धि पत्र भी जारी किया जा चुका है।

अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखना पहली प्राथमिकता।

अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखना पहली प्राथमिकता।

केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना होगा, 60 मिनट पहले बंद होंगे प्रवेश द्वार

परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पूर्व तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बायोमेट्रिक जांच, मेटा ग्लासेस और हाईटेक डिवाइसेज पर पैनी नजर

परीक्षा में किसी भी प्रकार की जालसाजी, नकल या डमी अभ्यर्थी को रोकने के लिए थंब इंप्रेशन और फेस रिकॉगनीशन का उपयोग करते हुए सघन बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण लागू किया गया है। प्रवेश के दौरान HHMD और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से अभ्यर्थियों की गहन जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त मेटा ग्लासेस और ब्लूटूथ डिवाइसेज जैसे हाईटेक उपकरणों की रोकथाम के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

​पुलिस और प्रशासन की सघन निगरानी

वीसी में मौजूद पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसओजी, रिक्रूटमेंट एवं क्राइम), सहित सभी कलक्टर और एसपी से परीक्षा के निर्बाध एवं शुचितापूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध तथा सघन सुरक्षा व्यवस्था का आग्रह किया गया हैं।

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी और परीक्षा प्रक्रिया की निर्धारित SOP के अनुसार वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। पूर्व में डिबार किए गए अभ्यर्थियों पर SOG और ATS द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पिछली भर्ती में 7 लाख 97 हजार कैंडिडेट ने किया था आवेदन

उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2021 का विज्ञापन 3 फरवरी 2021 को जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए पहले हुई परीक्षा में 7 लाख 97 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी पिछली परीक्षा (13 से 15 सितंबर 2021) में शामिल हुए थे। पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई। जब री-एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया, तब 8 मई 2025 को पहले केवल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही मौका दिया गया था। बाद में सभी अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने की छूट दे दी गई है।

Related Posts

केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर निकली भर्ती:ग्रेजुएट्स को मौका, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन

Spread the love

Spread the loveकेनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए…

Read more

छात्रों की मुलाकात, किराए का गैराज और श्रीराम का भरोसा:गूगल के जन्मदिन पर 6 चैप्टर में पूरी कहानी; राम श्रीराम शुरुआती निवेशक थे

Spread the love

Spread the loveगूगल आज 27 सितंबर को अपना 28वां जन्मदिन मना रहा है। हालांकि, कागजों पर कंपनी 4 सितंबर 1998 को दर्ज हुई थी। शुरुआती सालों में अलग-अलग तारीखों पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित