SI एग्जाम में 77 प्रतिशत से ज्यादा ने दी परीक्षा:कोई अभ्यर्थी बाइक पंचर तो कोई आधार की फोटो कॉपी में लेट; 16 केंद्रों पर हुई परीक्षा

Spread the love

टोंक , 11 घंटे पहले

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से उप-निरीक्षक, प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 (गृह विभाग) रविवार को जिला मुख्यालय के 16 परीक्षा केंद्रों पर शांत पूर्ण हो गई। इसमें 77 प्रतिशत से ज्यादा ने भाग्य आजमाया।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निर्धारित समय से एक घंटे पहले पहुंचने की बाध्यता के चलते कुछ अभ्यर्थी महज 3 से 5 मिनट देरी से पहुंचे।

ऐसे में उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया और निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इनमें एक अभ्यर्थी बाइक का टायर पंचर होने तो दूसरा आधार कार्ड की फोटो कॉपी करवाने के कारण देरी से पहुंचा।

एसआई का एग्जाम देने आए मुंडिया निवासी पप्पू लाल मीणा तीन मिनट लेट हो गया। जिसके कारण उन्हें एंट्री नहीं दी गई। उसके बाद वो वहां से चले गए।

एसआई का एग्जाम देने आए मुंडिया निवासी पप्पू लाल मीणा तीन मिनट लेट हो गया। जिसके कारण उन्हें एंट्री नहीं दी गई। उसके बाद वो वहां से चले गए।

बाइक पंचर हुई, 3 मिनट की देरी से परीक्षा छूटी

मुंडिया निवासी अभ्यर्थी पप्पू लाल मीणा ने बताया- वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वह जेल रोड स्थित अभिज्ञान कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर एसआई की परीक्षा देने आया था। रास्ते में बाइक पंचर होने के कारण वह करीब तीन मिनट देरी से पहुंचा। इसके चलते उसे परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिला। पप्पू लाल ने बताया कि परीक्षा से वंचित होने पर उसे बहुत बुरा लग रहा है। उसने इस परीक्षा के लिए काफी मेहनत की थी।

एसआई की परीक्षा देने आए अभ्यर्थी बाबू लाल गुर्जर सेंटर पर पहुंचने में 5 मिनट लेट हो गए। जिससे उन्हें सेंटर में प्रवेश नहीं दिया गया।

एसआई की परीक्षा देने आए अभ्यर्थी बाबू लाल गुर्जर सेंटर पर पहुंचने में 5 मिनट लेट हो गए। जिससे उन्हें सेंटर में प्रवेश नहीं दिया गया।

आधार की फोटो कॉपी करवाने में 5 मिनट लेट

इसी तरह राजकीय सीनियर सेकेंडरी कोठी-नातमाम स्कूल, टोंक में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर बाबू लाल गुर्जर पांच मिनट देरी से पहुंचा। बाबू लाल ने बताया- वह कृषि विभाग में अकाउंटेंट है।

आधार कार्ड की फोटो कॉपी करवाने में उसे देरी हो गई। पांच मिनट लेट होने के कारण उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। बाबू लाल ने कहा कि देरी के कारण एसआई बनने का उसका सपना अधूरा रह गया।

4 सरकारी और 12 निजी केंद्रों पर परीक्षा

एडीएम विनोद कुमार ने बताया- जिले में बनाए गए 16 परीक्षा केंद्रों में 4 सरकारी और 12 निजी केंद्र हैं। दोनों पारियों के लिए अलग-अलग 5-5 उपसमन्वयक, 28-28 पर्यवेक्षक और 3-3 सतर्कता दल लगाए गए हैं। प्रत्येक पारी में 748 वीक्षक परीक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष भी निर्धारित किया गया है। पहली पारी की परीक्षा शुरू हो गई है। इससे पहले अभ्यर्थियों की कड़ी जांच-पड़ताल के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।

कड़ी चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। एक अभ्यर्थी हाथ में धागा बांधकर पहुंचा। जिसे सेंटर के बाहर ही काटा गया।

कड़ी चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। एक अभ्यर्थी हाथ में धागा बांधकर पहुंचा। जिसे सेंटर के बाहर ही काटा गया।

इन 16 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुलजार बाग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिटी नंबर-12, राजकीय कन्या महाविद्यालय गुलजार बाग, विवेक कॉलेज डीई आईटी रोड लाहन, सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल ताल कटोरा, राजीव गांधी लॉ कॉलेज मोदी की चौकी, मदर लैंड चाइल्ड एकेडमी पुरानी टोंक, डॉ. अंबेडकर कॉलेज पंचकुड्या गेट, इम्मैनुएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अभिज्ञान महाविद्यालय जेल रोड, सेंट एंसलम पब्लिक स्कूल, सेंट सोल्जर महिला महाविद्यालय, सन शाइन ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पंडित जे.पी. उपाध्याय टीटी कॉलेज में परीक्षा हुई।

Related Posts

हफ्ते की टॉप जॉब्स:झारखंड में टीचर के 7299 पदों पर भर्ती; केनरा बैंक में 3500 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 12 हजार से ज्यादा नौकरियां

Spread the love

Spread the loveइस हफ्ते झारखंड कर्मचारी चयन आयोग और केनरा बैंक सहित पांच विभागों में 12,577 पदों पर नौकरियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना…

Read more

केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर निकली भर्ती:ग्रेजुएट्स को मौका, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन

Spread the love

Spread the loveकेनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है