SBI ‘हर घर लखपति’ स्कीम आपके बच्चे को बनाएगा लखपति:पेरेंट्स बच्चे के नाम पर कर सकते हैं निवेश, जानें इसको लेकर क्या हैं नियम

Spread the love

अगर आप बच्चे के नाम पर निवेश शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो SBI की ‘हर घर लखपति’ स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में अभी 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा है।

आप अपने बच्चे के नाम पर इस स्कीम में निवेश करके उसके लिए आसानी से लाखों का फंड तैयार कर सकते हैं। लेकिन इसके कुछ खास नियम हैं। हम आपको उन नियमों के बारे में बता रहे हैं।

‘हर घर लखपति’ स्कीम क्या है?

ये स्कीम रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD का ही एक प्रकार है। RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्‍तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और इसके मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी।

हर घर लखपति स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 3 साल से 10 साल तक रहता है। यानी आप 3 साल से 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं।

10 साल से बड़े बच्चे के नाम भी खोल सकते हैं अकाउंट

इसमें कोई भी व्यक्ति अकेले या लॉइंट अकाउंट खोल सकता हैं। वहीं 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के नाम पर भी अकाउंट खोल सकते हैं, हालांकि ऐसा तभी होगा जब वो अच्छे से साइन कर सकता हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ खाता खोलना होगा।

यहां समझें निवेश कर पूरा गणित

अगर आप 5 साल में 1 लाख का फंड तैयार करना चाहते हैं तो आपको हर महीने अपने बेटे के नाम पर 1,420 रुपए जमा करने होंगे। वहीं अगर आप 10 साल 1 लाख का फंड तैयार करना चाहते हैं तो हर महीने 610 रुपए जमा करने होंगे। इस स्कीम में बच्चों को सामान्य नागरिक की कैटेगरी में रखा गया है।

1 लाख से ज्यादा के लिए भी कर सकते हैं निवेश

हर घर लखपति योजना में आप 1 लाख रुपए से ज्यादा का टारगेट भी चुन सकते हैं। इसमें 2, 3 और 4 लाख आदि का टारगेट सेट करके भी निवेश कर सकते हैं। आप जितनी रकम का टारगेट रखते है, आपकी किस्त की राशि उसी हिसाब से तय होती है।

Related Posts

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

Spread the love

Spread the loveजीवन की सुंदरता इस बात में है कि हमारी सोच कितनी निष्पक्ष और गुणग्राही है। लोगों की परिस्थितियों, धन या साधनों के आधार पर नहीं, बल्कि उनके गुण,…

Read more

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

Spread the love

Spread the loveजीवन में परेशानियां कभी अकेले नहीं आतीं। एक समस्या खत्म होती है, तो दूसरी चुनौती सामने खड़ी हो जाती है। ऐसे समय में इंसान अक्सर निराश होकर सोचने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026