पुष्कर मेले में होगा ‘लगान’ जैसा क्रिकेट मैच:सबसे ज्यादा दूध देने वाली ऊंटनी के मुकाबले पर भी चर्चा, पढ़ें इस साल का पूरा कैलेंडर

Spread the love

इस बार पुष्कर मेला 2026 में लगान फिल्म जैसा क्रिकेट मैच खेला जाएगा। पहली बार घोड़ों की फिटनेस रेस (एंड्योरेंस राइडिंग) का मुकाबला होगा। इसमें घोड़ों को 60 किलोमीटर दौड़ाकर हार्ट बीट, डिहाइड्रेशन और फिटनेस की जांच की जाएगी।

इसके साथ ही ऊंटनी के दूध की प्रतियोगिता कराने पर भी चर्चा है। इसमें देखा जाएगा कि किस ऊंटनी ने निर्धारित प्रक्रिया में सबसे अधिक दूध दिया।

मेले की अनौपचारिक शुरुआत 10 नवंबर से होगी। 17 नवंबर को पूजा, फ्लैग होस्टिंग और नगाड़ा वादन के साथ मेले का औपचारिक आगाज होगा। जो 24 नवंबर तक चलेगा। जिला प्रशासन ने 17 से 24 नवंबर तक होने वाले कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार कर लिया है। मेला तीन चरणों में आयोजित होता है। इसमें पशु मेला, सांस्कृतिक और धार्मिक मेला शामिल है।

आगे डीटेल में देखिए पूरा कैलेंडर

17 नवंबर को सुबह 10 बजे मेला ग्राउंड में पूजा, फ्लैग होस्टिंग और नगाड़ा वादन होगा। इसके बाद स्कूल की छात्राओं की मांडना प्रतियोगिता व ग्रुप डांस होगा। सुबह 11 बजे ‘चक दे राजस्थान’ फुटबॉल मैच स्थानीय खिलाड़ियों और विदेशियों के बीच खेला जाएगा।

शाम को 6 बजे पुष्कर सरोवर के घाटों पर दीपदान, रंगोली, महाआरती और पुष्कर अभिषेक होगा। इसके बाद 6.30 बजे ‘वॉइस ऑफ पुष्कर’ और राजस्थानी लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

18 नवंबर को सुबह 10 बजे स्थानीय और विदेशी प्रतिभागियों के बीच लंगड़ी टांग, सतोलिया और गिल्ली-डंडा जैसे पारंपरिक खेल होंगे। इसके बाद 11.30 बजे ऊंट सजावट और ऊंट डांस प्रतियोगिता होगी। शाम को 6.30 बजे वॉइस ऑफ पुष्कर और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

19 नवंबर को सुबह 10 बजे स्थानीय और विदेशी प्रतिभागियों के बीच कबड्डी मैच होगा। इसके बाद 11.30 बजे घोड़ा डांस प्रतियोगिता और दिन में 1 बजे पंचायत समिति स्तर की ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें रस्साकसी, वॉलीबॉल और कबड्डी शामिल हैं। शाम को 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

20 नवंबर की शुरुआत सुबह 9 बजे गुरुद्वारा से मेला ग्राउंड तक स्पिरिचुअल वॉक/प्रोसेशन से होगी। इसके बाद दिन में 1 बजे इंटर पंचायत समिति ग्रामीण खेल होंगे। शाम 4 बजे पुष्कर के शिल्पग्राम में फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल का उद्घाटन होगा। शाम को 6 बजे पुष्कर सरोवर पर महाआरती और शाम 7 बजे मेला ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

21 नवंबर को सुबह 10.30 बजे विदेशी पर्यटकों के लिए पगड़ी बांधने और तिलक प्रतियोगिता होगी। इसके बाद 11 बजे मूंछ प्रतियोगिता आयोजित होगी। दोपहर 12 बजे पंचायत समिति ग्रामीण खेलों का फाइनल होगा। शाम को 6 बजे महाआरती और शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

22 नवंबर को सुबह 10.30 बजे मेला ग्राउंड में महिलाओं के लिए मटका रेस और सुबह 11.30 बजे म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं होंगी। शाम को 6 बजे पुष्कर सरोवर पर महाआरती और इसके बाद 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

23 नवंबर को सुबह 11 बजे मेला ग्राउंड में ‘लगान’ स्टाइल क्रिकेट मैच आकर्षण का केंद्र रहेगा। शाम को 6 बजे पुष्कर महाआरती और 7 बजे राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

24 नवंबर को सुबह 10.30 बजे क्लोजिंग सेरेमनी, मेगा कल्चरल इवेंट और पुरस्कार वितरण होगा। इसमें ग्रुप डांस, कला जत्था यात्रा, मटका रेस, टग ऑफ वॉर सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। शाम 6 बजे पुष्कर सरोवर पर महाआरती के साथ मेले का समापन होगा।

इन इवेंट की तारीख अभी तय नहीं

बॉलीवुड नाइट भी होगी, कलाकार का नाम अभी तय नहीं

मेले में इस बार बॉलीवुड नाइट भी आयोजित की जाएगी। इसमें किस बॉलीवुड सिंगर को बुलाया जाएगा, इसे लेकर प्रशासन स्तर पर चर्चा चल रही है। कलाकार का नाम अभी तय नहीं हुआ है। नाम तय होने के बाद बॉलीवुड नाइट की डेट भी घोषित होगी। इसके अलावा स्थानीय और राजस्थानी कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को राजस्थान की लोक संस्कृति, नृत्य, गायन और कला की झलक मिल सके।

तीन लूप में होगी घोड़ों की फिटनेस जांच

इस बार पुष्कर मेले में पहली बार फिटनेस रेस कराई जाएगी। इसमें घोड़ा और राइडर 60 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। राइडिंग के 20-20 किलोमीटर के तीन लूप होंगे। हर लूप के बाद घोड़े की हार्ट बीट, डिहाइड्रेशन और फिटनेस की जांच की जाएगी। राइडर का स्टेमिना भी देखा जाएगा। मेडिकल रूप से अनफिट पाए जाने पर घोड़े को राइडिंग से बाहर कर दिया जाएगा।

मेले में पहली बार रेवाल चाल प्रतियोगिता भी होगी। करीब एक किलोमीटर की इस प्रतियोगिता में मारवाड़ी घोड़े की खास चाल, रफ्तार और सहनशक्ति देखी जाएगी। शर्त होगी कि घोड़ा और राइडर बिना थकान के निर्धारित दूरी पूरी करें। इसके अलावा ट्रिक राइडिंग में राइडर घोड़े के साथ अलग-अलग करतब दिखाएंगे।

ऊंटनी के दूध प्रतियोगिता पर भी चर्चा

कैमल पोलो और ऊंट से जुड़ी पारंपरिक प्रतियोगिताओं के साथ इस बार ऊंटनी के दूध की प्रतियोगिता कराने पर भी चर्चा है। इसमें यह देखा जाएगा कि किस ऊंटनी ने निर्धारित प्रक्रिया में सबसे अधिक दूध दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पशुपालक को सम्मानित करने की तैयारी है। पशुपालन विभाग की ओर से गाय और ऊंटों से जुड़ी अन्य प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।

मेले में खतरे वाले स्थानों पर चेतावनी साइन और रस्सियां लगाई जाएंगी। (फाइल फोटो)

मेले में खतरे वाले स्थानों पर चेतावनी साइन और रस्सियां लगाई जाएंगी। (फाइल फोटो)

52 घाटों पर सुरक्षा के लिए रस्सियां और चेतावनी साइन

पुष्कर के 52 घाटों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए खतरे वाले स्थानों पर चेतावनी साइन और रस्सियां लगाई जाएंगी। सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ, स्वयंसेवक और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, ताकि घाटों पर किसी तरह की दुर्घटना न हो।

वन-वे ट्रैफिक, CCTV और 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। अजमेर शहर से घाटी की ओर जाने और हाईवे से पुष्कर आने के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए जाएंगे। मेले की गतिविधियों पर CCTV से नजर रखी जाएगी। 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी और स्थायी पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी।

ब्रह्मा मंदिर से बाजार तक खास सजावट

देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए पुष्कर को आकर्षक रूप देने की तैयारी है। ब्रह्मा मंदिर और बाजारों में विशेष सजावट की जाएगी। पर्यटन विभाग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मेले का प्रचार कर रहा है और कई देशों के पर्यटकों को मेले में आने का न्योता दिया जाएगा।

Related Posts

स्टेट हॉकी में श्रीगंगानगर ने भीलवाड़ा को 1-0 से हराया:चौथे क्वार्टर में गोल कर ट्रॉफी अपने नाम की

Spread the love

Spread the loveआखिरी समय पर श्री गंगानगर की टीम जितने के बाद मैदान पर झूमते खिलाड़ी। टोंक में चल रही हॉकी की अंडर 17 स्टेट प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर टीम ने…

Read more

चाणक्य नीति:हमें कहां घर नहीं बनाना चाहिए, रहने के लिए जगह चुनते समय 4 बातें ध्यान रखनी चाहिए

Spread the love

Spread the loveआचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति में प्रथम अध्याय के आठवें श्लोक में बताया गया है कि व्यक्ति को घर बनाने के लिए जगह चुनते समय किन बातों…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्टेट हॉकी में श्रीगंगानगर ने भीलवाड़ा को 1-0 से हराया:चौथे क्वार्टर में गोल कर ट्रॉफी अपने नाम की

  • October 7, 2026
स्टेट हॉकी में श्रीगंगानगर ने भीलवाड़ा को 1-0 से हराया:चौथे क्वार्टर में गोल कर ट्रॉफी अपने नाम की

करेंट अफेयर्स 7 अक्टूबर:देश के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट का ट्रायल रन शुरू, ब्रिटिश लेखक जेफरी आर्चर का निधन

  • October 7, 2026
करेंट अफेयर्स 7 अक्टूबर:देश के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट का ट्रायल रन शुरू, ब्रिटिश लेखक जेफरी आर्चर का निधन

रिलेशनशिप एडवाइज- सास-ससुर बिना बताए आ जाते हैं:हफ्तों रुकते हैं, हसबैंड कुछ नहीं कहते, हमारी प्राइवेसी नहीं बची, कैसे डील करूं

  • October 7, 2026
रिलेशनशिप एडवाइज- सास-ससुर बिना बताए आ जाते हैं:हफ्तों रुकते हैं, हसबैंड कुछ नहीं कहते, हमारी प्राइवेसी नहीं बची, कैसे डील करूं