सन्देडा में चरागाह भूमि से हटा सालों पुराना अतिक्रमण:राजस्व विभाग ने 165 बीघा जमीन खाली कराई, ग्रामीणों की सही सीमांकन की मांग

Spread the love

पीपलू उपखंड की ग्राम पंचायत सन्देडा में राजस्व विभाग ने चरागाह भूमि से सालों पुराना अतिक्रमण हटा दिया है। खसरा नंबर 224 में करीब 165 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा था, जिसे प्रशासन ने खाली करा लिया।

ग्रामीणों ने इस दौरान बताया कि चरागाह भूमि पशुपालन का मुख्य आधार है। कब्जे के कारण चराई के लिए जमीन कम हो रही थी, जिससे पशुपालकों को परेशानी थी। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद राजस्व विभाग ने यह कदम उठाया।

अतिक्रमण हटाने का काम पीपलू तहसीलदार अभिषेक पारीक की देखरेख में हुआ। गिरदावर सीता चौधरी, पटवारी दीपक बैरवा, रामसिंह खंगारोत, सुरेंद्र चौधरी और राजकुमार शर्मा सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद थी।

ग्रामीणों ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए प्रशासन से मांग की है कि भूमि का सही सीमांकन हो। साथ ही, नियमित निगरानी रखी जाए ताकि भविष्य में दोबारा कब्जा न हो।

Related Posts

8 अक्टूबर से निवाई गर्ल्स कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा:10 अक्टूबर तक चलेगी, फाइल, ड्राइंग के जरूरी सामान और पहचान पत्र साथ लाना होगा

Spread the love

Spread the loveनिवाई के राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीए पार्ट प्रथम, द्वितीय और तृतीय की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक होगी। यह परीक्षा महर्षि…

Read more

स्टेट हॉकी में श्रीगंगानगर ने भीलवाड़ा को 1-0 से हराया:चौथे क्वार्टर में गोल कर ट्रॉफी अपने नाम की

Spread the love

Spread the loveआखिरी समय पर श्री गंगानगर की टीम जितने के बाद मैदान पर झूमते खिलाड़ी। टोंक में चल रही हॉकी की अंडर 17 स्टेट प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर टीम ने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

8 अक्टूबर से निवाई गर्ल्स कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा:10 अक्टूबर तक चलेगी, फाइल, ड्राइंग के जरूरी सामान और पहचान पत्र साथ लाना होगा

  • October 7, 2026
8 अक्टूबर से निवाई गर्ल्स कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा:10 अक्टूबर तक चलेगी, फाइल, ड्राइंग के जरूरी सामान और पहचान पत्र साथ लाना होगा

5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग:21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा