हाथी पर सवार आएंगी माता, आर्थिक बदलाव के संकेत:नवरात्र में बनेंगे 5 शुभ योग, चित्रा नक्षत्र में होगी घट स्थापना; 18 और 19 को अष्टमी

Spread the love

शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होंगे और 20 अक्टूबर तक चलेंगे। इस बार किसी भी तिथि का क्षय नहीं होने से नवरात्र पूरे 9 दिन के रहेंगे। रविवार को चित्रा नक्षत्र में घट स्थापना होगी। श्रीमद् देवी भागवत के अनुसार रविवार को नवरात्र शुरू होने पर देवी का वाहन हाथी माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यता में हाथी पर माता का आगमन सुख-समृद्धि, आर्थिक प्रगति और सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जाता है।

पंडित अमर डिब्बेवाला के अनुसार इस बार नवरात्र में एक अमृत सिद्धि योग, दो सर्वार्थ सिद्धि योग और दो रवि योग बनेंगे। इन योगों में साधना-उपासना के साथ भूमि, भवन, वाहन और अन्य शुभ कार्य करना महत्वपूर्ण माना गया है।

उज्जैन का हरिसिद्धि मंदिर जहां नवरात्र की तैयारी शुरू हो चुकी है।

उज्जैन का हरिसिद्धि मंदिर जहां नवरात्र की तैयारी शुरू हो चुकी है।

पंडित डिब्बेवाला के अनुसार माता के हाथी पर आगमन को आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वित्तीय व्यवस्था, अर्थव्यवस्था और न्याय व्यवस्था से जुड़े क्षेत्रों में समय के साथ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यता पर आधारित व्याख्या है।

एक फ्रेम में एमपी के प्रमुख मंदिर…

सर्वार्थ सिद्धि योग में खरीदारी और नए काम

सर्वार्थ सिद्धि योग को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। इस दौरान नया व्यापार, नौकरी, प्रोजेक्ट या अन्य काम शुरू करने के साथ भूमि, मकान, वाहन, सोने-चांदी के आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की परंपरा है।

अमृत सिद्धि योग में भी शुभ कार्यों का विशेष महत्व माना गया है। इस दौरान बड़ी डील, बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट, नौकरी से जुड़े प्रयास और आजीविका से संबंधित यात्रा करना शुभ माना जाता है।

अष्टमी 18 और 19 अक्टूबर को

पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 8:27 बजे शुरू होगी और 19 अक्टूबर को सुबह 10:51 बजे तक रहेगी। जिन घरों में रात में पूजन की परंपरा है, वहां 18 अक्टूबर की शाम 3 से 5 बजे के बीच पारंपरिक पूजन किया जा सकता है। सुबह पूजन करने वाले श्रद्धालु 19 अक्टूबर को सुबह 10:51 बजे से पहले अष्टमी पूजन कर सकते हैं।

19 अक्टूबर को कन्या पूजन, इसके बाद अभिजीत मुहूर्त

कन्या पूजन के लिए 19 अक्टूबर को सूर्योदय से सुबह 10:51 बजे तक का समय बताया गया है। यदि इस अवधि में कन्या पूजन नहीं हो पाए तो दोपहर 11:43 से 12:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में कन्या भोज कराया जा सकता है। इस समय तक नवमी तिथि शुरू हो चुकी होगी, लेकिन शास्त्रीय मान्यता में अभिजीत मुहूर्त को शुभ माना गया है।

20 अक्टूबर को दशहरा

नवमी तिथि 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे शुरू होकर 20 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी। इसलिए इस बार 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।

उज्जैन में साधना का विशेष महत्व

पंडित अमर डिब्बेवाला के अनुसार उज्जैन को तंत्र साधना की भूमि माना जाता है। यहां वैदिक साधना का भी विशेष महत्व है। कुल परंपरा या गुरु परंपरा के अनुसार की जाने वाली साधना से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति की मान्यता है।

Related Posts

MP का गयाजी, जहां पांडवों ने किया था पिंडदान:ओंकारेश्वर में नर्मदा तट पर ‘गया शिला’; पितरों का तर्पण करने आते हैं श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveपितृ पक्ष में पितरों के पिंडदान और तर्पण के लिए बड़ी संख्या में लोग बिहार के गयाजी जाते हैं। जो श्रद्धालु किसी कारण वहां नहीं जा पाते, वे…

Read more

ऋषिकेश में जापान के दो साधक बने महामंडलेश्वर:वीरभद्र मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पट्टाभिषेक, सनातन परंपरा से जुड़े

Spread the love

Spread the loveऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर में सनातन संस्कृति और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का अनूठा आयोजन हुआ। जापान से आए दो साधकों का सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार पट्टाभिषेक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पेरेंटिंग- क्या 8 साल के बच्चे को बोर्डिंग भेजना सही:बच्चा डिसिप्लिन सीखेगा या बिगड़ जाएगा, असमंजस में हैं, सही फैसला कैसे लें?

  • October 8, 2026
पेरेंटिंग- क्या 8 साल के बच्चे को बोर्डिंग भेजना सही:बच्चा डिसिप्लिन सीखेगा या बिगड़ जाएगा, असमंजस में हैं, सही फैसला कैसे लें?

जरूरत की खबर- कीवी के 12 हेल्थ बेनिफिट्स:पाचन बेहतर बनाए, ब्लड शुगर कंट्रोल रखे, डॉक्टर से जानें किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए

  • October 8, 2026
जरूरत की खबर- कीवी के 12 हेल्थ बेनिफिट्स:पाचन बेहतर बनाए, ब्लड शुगर कंट्रोल रखे, डॉक्टर से जानें किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए

कहानी:एक व्यक्ति पहले धनी और फिर ज्ञानी भी बना, लेकिन उसका दुख दूर नहीं हुआ; ये 8 बातें सफल बना सकती हैं

  • October 8, 2026
कहानी:एक व्यक्ति पहले धनी और फिर ज्ञानी भी बना, लेकिन उसका दुख दूर नहीं हुआ; ये 8 बातें सफल बना सकती हैं