नरेश मीणा का जयपुर कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका:मांगों पर सहमति के बाद आंदोलन वापस लिया, समर्थकों के साथ लौटे; ढाई घंटे बाद जाम खुला

Spread the love

खाद की किल्लत को लेकर जयपुर कूच के लिए निकले नरेश मीणा को पुलिस ने बुधवार शाम 6 बजे शिवदासपुरा टोल पर रोक लिया। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। कूच को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर दी।

मौके पर वाटर कैनन, STF और RAC के सैकड़ों जवान तैनात किए गए। कई इंस्पेक्टर और RPS अधिकारी मौके पर लगाए गए। रास्ता रोकने के कारण टोंक रोड पर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल, ADM ईस्ट जयपुर नरेंद्र कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और नरेश मीणा से बात की। किसानों की सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद नरेश मीणा ने रात करीब 8:30 बजे आंदोलन वापस ले लिया और समर्थकों के साथ लौट गए। इसके बाद जाम खुल गया।

राजस्थान में डीएपी और यूरिया की कमी, खाद की तय कीमत और किसानों को खाद के साथ अन्य सामान लेने के लिए मजबूर किए जाने के आरोपों को लेकर नरेश मीणा ने आंदोलन शुरू किया और जयपुर की तरफ कूच किया था।

देखिए सड़क जाम की तस्वीरें…

रास्ता रोके जाने के कारण टोंक रोड पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

रास्ता रोके जाने के कारण टोंक रोड पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

जाम लगने के कारण कई लोग गाड़ियों से निकलकर सड़क पर आ गए।

जाम लगने के कारण कई लोग गाड़ियों से निकलकर सड़क पर आ गए।

चाकसू में सभा के बाद जयपुर की तरफ बढ़े थे

नरेश मीणा ने खाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच किया था। बुधवार सुबह निवाई से जयपुर रवाना हुए। रास्ते में उनके समर्थक जुड़ते गए। चाकसू में सभा के बाद जयपुर की तरफ बढ़े।

नरेश मीणा ने कहा- किसानों की खाद संबंधी समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह किसानों को खाद देने के नाम पर महंगा सामान लेने के लिए भी मजबूर किया जा रहा है।

नरेश मीणा ने चाकसू में सभा के बाद सर्मथकों के साथ जयपुर कूच शुरू किया था।

नरेश मीणा ने चाकसू में सभा के बाद सर्मथकों के साथ जयपुर कूच शुरू किया था।

खाद की उपलब्धता बना बड़ा मुद्दा

राजस्थान में रबी सीजन की तैयारियों के बीच किसानों के लिए डीएपी और यूरिया की समय पर उपलब्धता अहम है। सरकार की ओर से राज्य में खाद का पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही गई है, जबकि दूसरी ओर कई जगह किसान कतार और उपलब्धता की समस्या की शिकायत कर रहे हैं। सरकार के दावे और किसानों की शिकायतों के बीच का अंतर अब आंदोलन का प्रमुख मुद्दा बन गया है।

Related Posts

बेंगलुरु में कॉकरोच पार्टी का आज चप्पल प्रदर्शन:ध्रुव राठी, प्रकाश राज शामिल होंगे; दीपके बोले- सत्ता आपकी, सड़कें हमारी हैं, यहीं से लोकतंत्र वापस लेंगे

Spread the love

Spread the loveअभिजीत दीपके ने बुधवार रात ध्रुव राठी के साथ वीडियो शेयर किया था। बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आज SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध…

Read more

राहुल-प्रियंका के खिलाफ दो दिन में दूसरी FIR:खड़गे ने फिर विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया, कल इसी के बाद जंतर-मंतर प्रोटेस्ट हुआ था

Spread the love

Spread the loveराहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन किया था। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पेरेंटिंग- क्या 8 साल के बच्चे को बोर्डिंग भेजना सही:बच्चा डिसिप्लिन सीखेगा या बिगड़ जाएगा, असमंजस में हैं, सही फैसला कैसे लें?

  • October 8, 2026
पेरेंटिंग- क्या 8 साल के बच्चे को बोर्डिंग भेजना सही:बच्चा डिसिप्लिन सीखेगा या बिगड़ जाएगा, असमंजस में हैं, सही फैसला कैसे लें?

जरूरत की खबर- कीवी के 12 हेल्थ बेनिफिट्स:पाचन बेहतर बनाए, ब्लड शुगर कंट्रोल रखे, डॉक्टर से जानें किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए

  • October 8, 2026
जरूरत की खबर- कीवी के 12 हेल्थ बेनिफिट्स:पाचन बेहतर बनाए, ब्लड शुगर कंट्रोल रखे, डॉक्टर से जानें किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए

कहानी:एक व्यक्ति पहले धनी और फिर ज्ञानी भी बना, लेकिन उसका दुख दूर नहीं हुआ; ये 8 बातें सफल बना सकती हैं

  • October 8, 2026
कहानी:एक व्यक्ति पहले धनी और फिर ज्ञानी भी बना, लेकिन उसका दुख दूर नहीं हुआ; ये 8 बातें सफल बना सकती हैं