जरूरत की खबर- कीवी के 12 हेल्थ बेनिफिट्स:पाचन बेहतर बनाए, ब्लड शुगर कंट्रोल रखे, डॉक्टर से जानें किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए

Spread the love

कीवी को दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। कुछ लोग इसे न्यूजीलैंड का फल समझते हैं, क्योंकि इसका नाम वहां के राष्ट्रीय पक्षी ‘कीवी’ के नाम पर है

हालांकि, इस फल की असली जन्मभूमि चीन है, जहां इसे कभी ‘चाइनीज गूसबेरी’ कहा जाता था। 20वीं सदी की शुरुआत में इसके बीज चीन से न्यूजीलैंड पहुंचे और बाद में वैश्विक बाजार में पहचान बनाने के लिए इसका नाम बदलकर ‘कीवी फ्रूट’ कर दिया गया।

आकार में अंडे जितना छोटा-सा यह फल पोषण के मामले में काफी समृद्ध होता है। कीवी में विटामिन-C, फाइबर, पोटेशियम और कई एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं।

साल 2022 में ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, डेली 2 कीवी खाने से कब्ज से परेशान लोगों में बॉउल मूवमेंट बेहतर होता है। वहीं कुछ स्टडीज में कीवी को बेहतर हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर मैनेजमेंट से भी जोड़ा गया है।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में कीवी के हेल्थ बेनिफिट्स पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • इसमें कौन-से पोषक तत्व होते हैं?
  • एक दिन में कितनी कीवी खानी चाहिए?

एक्सपर्ट- अमृता मिश्रा, सीनियर डाइटीशियन, दिल्ली

सवाल- कीवी को ‘सुपरफूड’ क्यों कहते हैं?

जवाब- छोटा होने के बावजूद कीवी पोषण और हेल्थ के लिहाज से काफी फायदेमंद है। पिछले कुछ सालों में पाचन, कब्ज, ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ पर इसके प्रभाव को लेकर कई स्टडीज हुई हैं। इनमें पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिले हैं। यही वजह है कि दुनिया के कई देश इसे ‘सुपरफूड’ मानते हैं

सवाल- कीवी में कौन-से पोषक तत्व होते हैं?

जवाब- कीवी ‘पोषक तत्वों का पावरहाउस’ है। इसमें कई जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जैसेकि-

  • विटामिन-C
  • विटामिन-K
  • विटामिन-E
  • फोलेट (विटामिन B9)
  • पोटेशियम
  • कॉपर
  • फाइबर
  • एक्टिनिडिन (Actinidin) एंजाइम
  • पॉलीफेनॉल्स
  • कैरोटेनॉयड्स

सवाल- 100 ग्राम कीवी की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है?

जवाब- किसी भी फल की पौष्टिकता का आकलन उसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू से किया जाता है। इससे पता चलता है कि एक निश्चित मात्रा में उस फल से शरीर को कितनी ऊर्जा और कितने जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। 100 ग्राम कीवी में लगभग इतने पोषक तत्व होते हैं-

सवाल- कीवी के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं?

जवाब- कीवी में कैफिक एसिड और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे पॉलीफेनॉल्स होते हैं। इनमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये सूजन कम करने में मदद करते हैं। ग्राफिक में इसके सभी हेल्थ बेनिफिट्स देखिए-

सवाल- कीवी कोलेस्ट्रॉल कम करने में कैसे मदद करती है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • कीवी में मौजूद ‘सॉल्यूबल फाइबर’ डाइजेस्टिव सिस्टम में एक जेल जैसी लेयर बनाता है।
  • यह आंतों में कोलेस्ट्रॉल और बाइल एसिड के अवशोषण को कम करने में मदद करता है।
  • इसके कारण शरीर को नए बाइल एसिड बनाने के लिए ब्लड में मौजूद कोलेस्ट्रॉल का इस्तेमाल करना पड़ता है। इससे LDL यानी ‘बैड कोलेस्ट्रॉल’ का लेवल कम हो सकता है।
  • कीवी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स LDL के ऑक्सीडेशन को रोकने में मदद करते हैं।
  • ऑक्सीडेशन आर्ट्ररीज में प्लाक बनने की प्रक्रिया को बढ़ाता है। यही वजह है कि कीवी को हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है।

सवाल- कीवी डाइजेशन को कैसे इम्प्रूव करती है?

जवाब- कीवी पाचन को बेहतर बनाने में दो तरह से मदद कर सकती है।

  • पहला, इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। यह स्टूल का बल्क बढ़ाकर उसे आंतों से आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है। इससे कब्ज की समस्या कम होती है।
  • दूसरा, कीवी में एक्टिनिडिन नाम का एक नेचुरल एंजाइम होता है। यह प्रोटीन को छोटे हिस्सों में तोड़ने में मदद करता है। इससे शरीर के लिए भोजन पचाना आसान होता है।

सवाल- क्या डायबिटिक लोग कीवी खा सकते हैं?

जवाब- हां, कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) अपेक्षाकृत कम होता है। यानी यह ब्लड शुगर को बहुत तेजी से नहीं बढ़ाती। इसमें फाइबर भी होता है, जो कार्बोहाइड्रेट के पाचन और अवशोषण की गति को धीमा करने में मदद करता है।

सवाल- प्रेग्नेंसी में कीवी खाने के क्या फायदे हैं?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • कीवी में फोलेट (विटामिन B9) होता है, जो प्रेग्नेंसी के शुरुआती फेज में भ्रूण के ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड के ग्रोथ के लिए जरूरी होता है।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज एक कॉमन प्रॉब्लम है। कीवी में मौजूद फाइबर रेगुलर बॉउल मूवमेंट बनाए रखने में मदद करता है।
  • इसमें विटामिन-C होता है, जो शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ी हुई आयरन की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलती है।

सवाल- क्या कीवी सचमुच प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाती है?

जवाब- इस बात के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं कि कीवी सीधे प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाती है। हालांकि, कीवी में विटामिन-C, फोलेट और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के ओवरऑल हेल्थ और रिकवरी को सपोर्ट करते हैं।

सवाल- किन लोगों को कीवी खाते हुए सावधान रहना चाहिए?

जवाब- कीवी ज्यादातर लोगों के लिए सेफ और पौष्टिक फल है। हालांकि, कुछ लोगों को इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही खाना चाहिए। ग्राफिक में देखिए-

सवाल- एक दिन में कितनी कीवी खा सकते हैं?

जवाब- सीनियर डाइटीशियन अमृता मिश्रा के मुताबिक, रोज 2 कीवी खाना ज्यादातर लोगों के लिए सेफ है। कई रिसर्च में पाया गया है कि 4-8 सप्ताह तक प्रतिदिन 2-3 कीवी खाने से ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है।

सवाल- कीवी खाने का सही समय क्या है?

जवाब- इसे खाने का कोई एक ‘बेस्ट टाइम’ नहीं है।

  • सुबह खाने पर इसमें मौजूद विटामिन-C शरीर को ऊर्जा देने और थकान कम महसूस कराने में मदद करता है।
  • यह हल्का और सुपाच्य होता है। खाली पेट खाने पर इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में आसानी से अब्जॉर्ब होते हैं।
  • प्रोटीन रिच फूड के साथ खाने पर कीवी में मौजूद एक्टिनिडिन एंजाइम प्रोटीन के डाइजेशन में मदद करता है।
  • सोने से करीब एक घंटा पहले खाने से स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है।

सवाल- कीवी को छीलकर खाना चाहिए या छिल्के समेत?

जवाब- कीवी के छिलके में भी फाइबर और कुछ एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इसलिए छिल्के समेत खाने पर फाइबर की मात्रा थोड़ी बढ़ जाती है।

सवाल- ज्यादा कीवी खाने के नुकसान क्या हैं?

जवाब- किसी भी चीज की तरह इसे भी ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है। जरूरत से ज्यादा कीवी खाने पर कुछ लोगों में ये समस्याएं हो सकती हैं-

कीवी का खट्टा-मीठा स्वाद और इसकी शानदार न्यूट्रिशन प्रोफाइल इसे खास बनाती है। इसे रेगुलर और संतुलित मात्रा में खाने पर शरीर इसके लिए आपको शुक्रिया अदा करेगा।

Related Posts

पेरेंटिंग- क्या 8 साल के बच्चे को बोर्डिंग भेजना सही:बच्चा डिसिप्लिन सीखेगा या बिगड़ जाएगा, असमंजस में हैं, सही फैसला कैसे लें?

Spread the love

Spread the loveसवाल- मैं 40 साल का हूं और जयपुर में रहता हूं। मेरा 8 साल का बेटा है। हम दोनों पति-पत्नी की जॉब ऐसी है कि अगले कुछ सालों…

Read more

कहानी:एक व्यक्ति पहले धनी और फिर ज्ञानी भी बना, लेकिन उसका दुख दूर नहीं हुआ; ये 8 बातें सफल बना सकती हैं

Spread the love

Spread the loveएक लोक कथा है। पुराने समय में एक व्यक्ति अपनी गरीबी से बहुत दुखी था। वह अक्सर सोचता था कि अगर उसके पास भी धन होता, तो उसकी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पेरेंटिंग- क्या 8 साल के बच्चे को बोर्डिंग भेजना सही:बच्चा डिसिप्लिन सीखेगा या बिगड़ जाएगा, असमंजस में हैं, सही फैसला कैसे लें?

  • October 8, 2026
पेरेंटिंग- क्या 8 साल के बच्चे को बोर्डिंग भेजना सही:बच्चा डिसिप्लिन सीखेगा या बिगड़ जाएगा, असमंजस में हैं, सही फैसला कैसे लें?

जरूरत की खबर- कीवी के 12 हेल्थ बेनिफिट्स:पाचन बेहतर बनाए, ब्लड शुगर कंट्रोल रखे, डॉक्टर से जानें किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए

  • October 8, 2026
जरूरत की खबर- कीवी के 12 हेल्थ बेनिफिट्स:पाचन बेहतर बनाए, ब्लड शुगर कंट्रोल रखे, डॉक्टर से जानें किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए

कहानी:एक व्यक्ति पहले धनी और फिर ज्ञानी भी बना, लेकिन उसका दुख दूर नहीं हुआ; ये 8 बातें सफल बना सकती हैं

  • October 8, 2026
कहानी:एक व्यक्ति पहले धनी और फिर ज्ञानी भी बना, लेकिन उसका दुख दूर नहीं हुआ; ये 8 बातें सफल बना सकती हैं