
पीएम मोदी ने बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
‘वी विल डू इट… हम करके दिखाएंगे।’ पीएम मोदी ने बुधवार को अपने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में इस नारे का 19 बार जिक्र किया। उन्होंने एक घंटे की स्पीच में कहा, ‘जब तक भारत विकसित नहीं होता, तब तक न थकूंगा, न रुकूंगा।’

उन्होंने कहा, ‘मैं महत्वाकांक्षा नहीं, मिशन के लिए जीता हूं। जिसने मुझे गिराया, उसी ने खड़ा होना सिखाया। जिसने मेरा विरोध किया, उसने लोकतंत्र की शक्ति समझाई।’
उन्होंने कहा कि 25 साल पीछे मुड़कर देखने पर उपलब्धियों से ज्यादा कृतज्ञता का भाव आता है। हर घटना ने कुछ सिखाया और नम्र होना सिखाया। उन्होंने ईश्वर से यही मांगा कि सीखने की इच्छा कभी कम न हो।

पीएम ने वी विल डू इट को 6 संकल्पों से भी जोड़ा
मोदी ने “वी विल डू इट” को देश के भविष्य के बड़े लक्ष्यों और संकल्पों से जोड़ा। उन्होंने कहा कि भारत के सामने आने वाले वर्षों में कई बड़े लक्ष्य हैं और इन्हें हासिल करने के लिए आत्मविश्वास, सामूहिक प्रयास और लगातार मेहनत जरूरी है।


स्पीच से पहले दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में मोदी
फूल लेकर पहुंचे

पंडित ने माला पहनाई

शिवजी को फूल चढ़ाए

आरती और पूजा की







