1901 के बाद पहली बार पूरा हुआ खानदाने अमीरिया का शिजरा, टोंक के नौ नवाबों की 3 से 7 पीढ़ियों का इतिहास दर्ज

Spread the love

राजस्थान की एकमात्र मुस्लिम रियासत रही टोंक के नवाबी इतिहास को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। टोंक रियासत के नौ नवाबों के वंशजों यानी खानदाने अमीरिया का पहली बार पूर्ण शिजरा (वंशावली) तैयार किया गया है। इसमें प्रत्येक खानदान की तीन से सात पीढ़ियों तक का विवरण दर्ज किया गया है। नवाबी वंशज एवं खानदाने अमीरिया के संरक्षक आफताब अली खां ने शिजरे का विधिवत विमोचन कर इसके प्रकाशन की अनुमति दी और इसे ऐतिहासिक दस्तावेज बताया।

उल्लेखनीय है कि टोंक रियासत की नींव नवाब अमीर खां के शासन से जुड़ी है। अमीर खां संबल मुरादाबाद से टोंक आए थे। अंग्रेजों के साथ संधि के बाद 1817 में अमीर खां टोंक के प्रथम नवाब बने। इसके बाद करीब डेढ़ सदी तक टोंक की नवाबी परंपरा ने क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य इतिहास पर गहरी छाप छोड़ी। इसी नवाबी परिवार की पीढ़ियों का क्रमबद्ध विवरण अब एक जगह संकलित किया जा रहा है। पूर्व पीआरओ याकूब अली खां ने बताया कि टोंक के नवाबों के खानदानों का शिजरा तैयार करने का सबसे पहला उल्लेख 1901 में असगर अली आबरू द्वारा प्रकाशित ‘हदीका-ए-राजस्थान टोंक’ में मिलता है। उर्दू में प्रकाशित इस पुस्तक में चार नवाबों के खानदान का विवरण नवाब इब्राहीम अली खां के मध्यकाल तक दिया गया था, लेकिन इसमें भी वंशावली सीमित रूप से करीब दो पीढ़ियों तक ही दर्ज थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद कई साहबजादों ने अपने-अपने खानदानों का शिजरा कलमी अथवा प्रकाशित रूप में तैयार किया। सईद अहमद खां और मोहम्मद नईम खां ने भी संपूर्ण शिजरा तैयार करने का प्रयास किया, लेकिन लंबी बीमारी के कारण यह कार्य पूरा नहीं हो सका।

हिंदी में होगा प्रकाशित : अब तैयार किए गए शिजरे की खास बात यह है कि इसे पहली बार हिन्दी में प्रकाशित किया जाएगा, जिससे आम लोगों को टोंक के नवाबी परिवार और उसकी पीढ़ियों के बारे में व्यवस्थित जानकारी मिल सकेगी। साथ ही यह वंशावली खानदानी पेंशन सहित अन्य ऐतिहासिक एवं पारिवारिक दस्तावेजी जरूरतों में भी उपयोगी साबित हो सकेगा।

Related Posts

बरोनी पुलिस ने 450 टन अवैध बजरी स्टॉक सीज किया:दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, सीमेंट फैक्ट्री में हुई कार्रवाई

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले बरोनी पुलिस ने अवैध बजरी खनन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सीमेंट पोल फैक्ट्री से 450 टन अवैध बजरी स्टॉक सीज किया है।…

Read more

कांग्रेस नेता बोले- भाजपा मुख्य चुनाव-आयुक्त का बचाव कर रही:मिलीभगत अब जनता के सामने आ चुकी, वोट देने का अधिकार छीना जा रहा

Spread the love

Spread the loveटोंक में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत जिला कांग्रेस कमेटी टोंक की ओर से गुरुवार को गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बरोनी पुलिस ने 450 टन अवैध बजरी स्टॉक सीज किया:दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, सीमेंट फैक्ट्री में हुई कार्रवाई

  • October 8, 2026
बरोनी पुलिस ने 450 टन अवैध बजरी स्टॉक सीज किया:दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, सीमेंट फैक्ट्री में हुई कार्रवाई

कांग्रेस नेता बोले- भाजपा मुख्य चुनाव-आयुक्त का बचाव कर रही:मिलीभगत अब जनता के सामने आ चुकी, वोट देने का अधिकार छीना जा रहा

  • October 8, 2026
कांग्रेस नेता बोले- भाजपा मुख्य चुनाव-आयुक्त का बचाव कर रही:मिलीभगत अब जनता के सामने आ चुकी, वोट देने का अधिकार छीना जा रहा

रानोली की अनिशा और कठमाणा के विष्णु रहे विजेता:21वीं सदी के कौशल विकास कार्यक्रम में 36 स्कूलों के 72 स्टूडेंट्स ने लिया भाग

  • October 8, 2026
रानोली की अनिशा और कठमाणा के विष्णु रहे विजेता:21वीं सदी के कौशल विकास कार्यक्रम में 36 स्कूलों के 72 स्टूडेंट्स ने लिया भाग