CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका बोले-पुलिस मेरी निगरानी कर रही:घर आने-जाने वालों पर नजर रख रही; DCP बोलीं-उनका दावा गलत, पुलिस दूसरी जगह गई थी

Spread the love

राजस्थान में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के स्कूल चलो अभियान को लेकर सियासी हलचल बढ़ती जा रही है। पार्टी के सह-संयोजक और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया है कि राजस्थान पुलिस मेरे घर आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रख रही है।

उन्होंने राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए लिखा- यदि पुलिस मुझे गिरफ्तार करना चाहती है तो सीधे आकर गिरफ्तार कर सकती है। मैं और मेरी टीम राजस्थान के सभी स्कूलों के ठीक होने तक अभियान जारी रखेंगे।

DCP ईस्ट रंजिता शर्मा ने कहा- पुलिस किसी दूसरे पते पर तस्दीक करने के लिए मौके पर पहुंची थी। संयोग से आशुतोष रांका का घर भी वहीं था। रांका ने अपने पोस्ट में जैसा दावा किया है, वैसा कुछ नहीं है।

22 अगस्त को ग्रामीणों ने CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका (लाल गोले में) और उनके साथियों को पीट-पीटकर भगा दिया।

22 अगस्त को ग्रामीणों ने CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका (लाल गोले में) और उनके साथियों को पीट-पीटकर भगा दिया।

22 अगस्त को स्कूल निरीक्षण के दौरान हुआ था विवाद

दरअसल, 22 अगस्त को CJP की टीम बगरू के रामपुरा गांव स्थित सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं को स्कूल में प्रवेश करने से रोक दिया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हो गई।

घटना के बाद भगदड़ की स्थिति बन गई थी। CJP ने इसे सोची-समझी साजिश बताते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पार्टी की ओर से इस मामले में बीजेपी पर गुंडागर्दी का आरोप भी लगाया गया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग जारी

CJP कार्यकर्ता अब भी मारपीट की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच आशुतोष रांका की ओर से पुलिस निगरानी को लेकर किया गया X पोस्ट सामने आने के बाद इसे बगरू स्कूल विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित