टोंक नगर परिषद के सभापति बने कांग्रेस के मयंक गोयल:जिले की 8 नगर पालिकाओं में भाजपा जीती, एक पर कांग्रेस की जीत, पढ़ें पूरा रिजल्ट

Spread the love

टोंक, 3 घंटे पहले

नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत टोंक जिले के 10 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित हो गए हैं। इनमें भाजपा ने 8 निकायों में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 2 अध्यक्ष पद आए हैं।

नगर परिषद टोंक में कांग्रेस के मयंक गोयल और उनियारा नगरपालिका में कांग्रेस के नरेश कुमार गुर्जर अध्यक्ष चुने गए। वहीं मालपुरा में जितेंद्र कुमार जैन, टोडारायसिंह में संत कुमार जैन, डिग्गी में अरविंद शर्मा, लाम्बाहरिसिंह में सोनिया कुमारी स्वर्णकार, निवाई में नरेंद्र कुमार शर्मा, पीपलू में रमेश, देवली में कजोडी देवी और दूनी में अर्चना देवी भाजपा से अध्यक्ष चुने गए।

इस तरह जिले के नगर निकायों में अध्यक्ष पद के परिणामों में भाजपा का दबदबा रहा, जबकि कांग्रेस टोंक और उनियारा में अध्यक्ष पद हासिल करने में सफल रही।

बता दें कि टोंक नगर परिषद में कांग्रेस के मयंक गोयल चेयरमैन बने हैं। उन्हें 38 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के प्रहलाद सिंह सोलंकी को 21 वोट मिले है। मयंक 17 वोटों से जीते है। यहां मतदान के बाद करीब डेढ़ बजे नतीजे घोषित कर दिए गए थे।

कांग्रेस और निर्दलीय ने वोट डाला सभापति चुनाव में वार्ड नंबर 55 की पार्षद बीना छामुनिया मतदान के लिए पहुंचीं। कांग्रेस की वार्ड नंबर 25 की पार्षद गायत्री चौरसिया ने भी मतदान किया। वार्ड नंबर 23 से भाजपा पार्षद आशा जैन ने वोट डाला। वहीं, टोंक नगर परिषद के बीजेपी के 19 पार्षद एक साथ वोट देने पहुंचे।

इसके अलावा कांग्रेस के भागचंद गुर्जर, मदन कीर, रामदेव गुर्जर, सुनील बंसल, नरेंद्र महावर, रफिका बेगम, हरेंद्र सैनी, कल्याण मल, अशोक बैरवा, ओसामा खान, आमिर खान, फरीदा बेगम और रेणु कलाल सहित अन्य पार्षदों ने मतदान किया। निर्दलीय पार्षद अजय सैनी, छोटू गुर्जर, प्रिया सैनी और महावीर यादव ने भी वोट डाला।

कांग्रेस पार्षद भागचंद गुर्जर ने मतदान किया। वहीं कांग्रेस के सुनील बंसल, रामदेव गुर्जर समेत अन्य पार्षद भी मतदान के लिए पहुंचे। कांग्रेस की फरीदा बेगम, अकरम खान, ओसाफ और निर्दलीय नरेंद्र भी वोट डालने पहुंचे।

पूर्व विधायक और डीएसपी में नोकझोंक

टोंक में बीजेपी के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने मतदान स्थल परिसर में बीजेपी के पार्षदों को कांग्रेस के पार्षद द्वारा गुमराह करने का आरोप भी लगाया और रिटर्निंग अधिकारी सीमा खेतान और डीएसपी मृत्युजंय मिश्रा से शिकायत की। इसे लेकर मेहता और डीएसपी में नोक झोंक भी हुई। फिर रिटर्निंग अधिकारी सीमा खेतान ने बाहर आकर समझाइश की। बीजेपी पार्षदों को अपने साथ सुरक्षा में मतदान करवाने ले गई।

Related Posts

टोंक छिलरी स्कूल में निकली मतदान जागरूकता रैली:हैंडबॉल खिलाड़ी मनीषा बनी ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों से की वोट डालने की अपील

Spread the love

Spread the loveनवलगढ़ में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी हैं। इसी कड़ी में टोंक छिलरी स्कूल में रैली निकली। प्रिंसिपल संजू नेहरा ने खेल प्रतिभा को जागरूकता…

Read more

निवाई वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया:वृद्धजनों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और छड़ी बांटी;स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा

Spread the love

Spread the loveनिवाई में परमार्थ सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का मकसद वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान जताना और उनके योगदान को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक छिलरी स्कूल में निकली मतदान जागरूकता रैली:हैंडबॉल खिलाड़ी मनीषा बनी ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों से की वोट डालने की अपील

  • October 5, 2026
टोंक छिलरी स्कूल में निकली मतदान जागरूकता रैली:हैंडबॉल खिलाड़ी मनीषा बनी ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों से की वोट डालने की अपील

निवाई वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया:वृद्धजनों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और छड़ी बांटी;स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा

  • October 5, 2026
निवाई वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया:वृद्धजनों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और छड़ी बांटी;स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा

पदमपुरा तीर्थ में पंचामृत अभिषेक व शांतिनाथ मंडल विधान में जमकर नाचे इंद्र- इंद्राणियां

  • October 5, 2026
पदमपुरा तीर्थ में पंचामृत अभिषेक व शांतिनाथ मंडल विधान में जमकर नाचे इंद्र- इंद्राणियां