गढ़ गणेश महोत्सव पर बप्पा को लगा छप्पन भोग:सूखे मेवे, लड्डू पेड़े का लगा भोग, महिलाओं ने की सामूहिक आरती

Spread the love

अलीगढ़, 8 मिनिट पहले

गढ़ गणेश महोत्सव में 56 पकवानों का छप्पन भोग लगा।

रामपुरा में चल रहे दस दिवसीय गढ़ गणेश महोत्सव के आठवें दिन भक्तों ने पूजन किया। छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई।

महोत्सव समिति के सदस्य भास्कर चतुर्वेदी और कन्हैया लखेरा ने बताया कि आठवें दिन भगवान गणेश का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद लड्डू, पेड़े, मोदक, मावे की मिठाइयां, सूखे मेवे, कई प्रकार के फल और पारंपरिक नमकीन व्यंजनों सहित कुल 56 तरह के पकवानों का भोग लगाया गया।

शाम के समय पंडितों ने विधि-विधान से विशेष मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की। महाआरती के दौरान पूरा परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘जय गणेश’ के जयकारों से गूंज उठा। आरती पूरी होने के बाद मंदिर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को लाइन में खड़ा करके प्रसादी बांटी गई।

समिति सदस्यों ने बताया कि महोत्सव के अगले दिनों में भी धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रहेंगे। इसके समापन पर भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी लगे हुए हैं।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज