निवाई में किसानों को 5,780 फलदार पौधे बांटे:जलदाय मंत्री और विधायक ने किया वितरण, कृषि वानिकी अपनाने का आह्लान

Spread the love

निवाई में वन विभाग द्वारा संजय वन में एक पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और विधायक रामसहाय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने किसानों को 5,780 फलदार पौधे वितरित किए।

किसानों से कृषि वानिकी अपनाने का आह्लान

जलदाय मंत्री चौधरी ने किसानों से कृषि वानिकी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फलदार पौधों का रोपण किसानों की आय बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण में वृद्धि का एक प्रभावी माध्यम है।

विधायक वर्मा ने सरकार की इस पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि बदलते जलवायु परिवर्तन के इस दौर में कृषि वानिकी एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना का उद्देश्य कृषि वानिकी को बढ़ावा देना, किसानों की आय में वृद्धि करना, जैव विविधता का संरक्षण करना और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना है।

ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील

वन रेंजर धारीलाल बैरवा ने बताया-योजना के तहत चयनित किसानों को निःशुल्क फलदार पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पौधों के सफल संरक्षण और रखरखाव के लिए प्रति पौधा प्रतिवर्ष प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसमें पहले वर्ष 20 रुपए, दूसरे वर्ष 25 रुपए, तीसरे वर्ष 35 रुपए और चौथे वर्ष 45 रुपए प्रति पौधा शामिल हैं। उन्होंने किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

ये रहे मौजूद

इस दौरान किसानों को अमरूद, आंवला, जामुन और नींबू सहित विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष पितिन छाबड़ा, नवरत्न सोहेला, सियाराम शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक रोडूलाल, वन कर्मचारी, राजीविका स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि और कई किसान उपस्थित थे।

Related Posts

आज का एक्सप्लेनर:क्या चावल महंगा होना तय, 10 साल में पहली बार पैदावार घटी; जानिए कहां दिक्कत हुई, कब सुधरेंगे हालात

Spread the love

Spread the loveभारत में इस बार पिछले साल से 1 करोड़ टन कम चावल पैदा होने का अनुमान है। पैदावार में ये 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे…

Read more

पलेई में किसानों को 600 कट्टे DAP खाद का वितरण:एक-एक कट्टा दिया गया, बचे हुए किसानों को दो दिन में मिलेगी खाद

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 35 मिनिट पहले निवाई की ग्राम पंचायत पलेई स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सोमवार को 600 कट्टे DAP खाद बांटी गई। प्रशासन की देखरेख में किसानों को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव