नासिरदा की प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट गीता सेन, जो नासिरदा में खुशबू ब्यूटी पार्लर के नाम से अपना ब्यूटी सेंटर संचालित करती हैं, को कोटा में आयोजित आइकॉनिक ब्यूटी अवॉर्ड्स में श्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान अभिनेत्री दीपिका सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

गीता सेन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, ग्राहकों और शुभचिंतकों को दिया। इस उपलब्धि पर नासिरदा क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा अनेक लोगों ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।






