61वीं लक्खी पदयात्रा लेकर डिग्गी पहुंचे हजारों श्रद्धालु:शाही केसरिया निशान ध्वज श्रीजी को अर्पित; जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी भी हुए शामिल

Spread the love

डिग्गी श्री कल्याण जी भगवान को आज 61वां शाही केसरिया ध्वज चढ़ाया गया।

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डिग्गी में भगवान श्री कल्याण जी महाराज की 61वीं लक्खी पदयात्रा शनिवार को संपन्न हो गई। इस अवसर पर शाही केसरिया निशान ध्वज श्री कल्याण जी के निज धाम में विधिवत रूप से अर्पित किया गया।

इस दौरान पूरे डिग्गी का माहौल भक्तिमय हो गया। दिनभर मंदिर परिसर में डिग्गी कल्याण जी के जयकारे गूंजते रहे। गंगोत्री से लाए गए पवित्र जल से श्री कल्याण जी का जलाभिषेक किया गया।

दिनभर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कल्याण जी के दर्शन किए। इस दौरान पुलिस का भी भारी जाप्ता तैनात रहा।

जयपुर से आए शाही ध्वज को लेकर डिग्गी मेले में कुछ देर जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी भी लेकर चले।

जयपुर से आए शाही ध्वज को लेकर डिग्गी मेले में कुछ देर जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी भी लेकर चले।

बता दें कि डिग्गी में भगवान कृष्ण के अवतार श्री कल्याण जी महाराज का प्राचीन मंदिर है। यहां हर सावन माह में पांच दिवसीय मेला लगता है। मंदिर में भगवान से पुत्र प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होने पर जयपुर का एक श्रद्धालु पिछले छह दशकों से शाही केसरिया ध्वज लेकर आता था। कुछ वर्ष पहले उस व्यक्ति का निधन हो गया। उसे श्रीजी के आशीर्वाद से पुत्र प्राप्ति हुई थी। अब वही पुत्र इस पदयात्रा का आयोजन करता है।

इस साल भी वह व्यक्ति जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर से 18 अगस्त को हजारों श्रद्धालुओं के साथ शाही केसरिया निशान ध्वज लेकर पदयात्रा पर रवाना हुआ था। इस पदयात्रा का नेतृत्व पदयात्रा संघ के अध्यक्ष एवं संचालक श्रीजी शर्मा और राहुल शर्मा (लोहे वाले) ने किया। चार दिन की कठिन यात्रा के बाद शनिवार 22 अगस्त की सुबह यह विशाल पदयात्रा डिग्गीपुरी पहुंची।

जयपुर से शाही ध्वज लेकर आए श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर और साफा बांधकर स्वागत किया गया।

जयपुर से शाही ध्वज लेकर आए श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर और साफा बांधकर स्वागत किया गया।

यहां दिनभर विश्राम के बाद शाम 5 बजे रोडवेज बस स्टैंड से शाही केसरिया निशान ध्वज को मुख्य अतिथियों ने पूजा-अर्चना के बाद रवाना किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, आध्यात्मिक कथा व्यास साध्वी कृष्णेश्वरी देवी जी, श्री वृंदावन धाम, मनोज कुमार टाक, नरेंद्र कुमार जैन, राघवेंद्र सिंह डिग्गी और आचार्य जितेंद्र शास्त्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह पदयात्रा के श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

ये अतिथि रहे मौजूद

जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक आशीष प्रजापत, नायब तहसीलदार हंसराज चौधरी, नगर पालिका ईओ रामकेश जाट, थानाधिकारी गोपाल चौधरी सहित स्थानीय प्रशासन के कई अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

ऋषिकेश में जापान के दो साधक बने महामंडलेश्वर:वीरभद्र मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पट्टाभिषेक, सनातन परंपरा से जुड़े

Spread the love

Spread the loveऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर में सनातन संस्कृति और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का अनूठा आयोजन हुआ। जापान से आए दो साधकों का सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार पट्टाभिषेक…

Read more

पितृ पक्ष 10 अक्टूबर तक:महाभारत- भीष्म ने युधिष्ठिर को बताया श्राद्ध करने की परंपरा कैसे और किसने शुरू की

Spread the love

Spread the loveअभी पितृ पक्ष चल रहा है और आज (30 सितंबर) चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। पितृ पक्ष 10 अक्टूबर तक है। इन दिनों में पितरों को याद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित