चाणक्य नीति:हमें कहां घर नहीं बनाना चाहिए, रहने के लिए जगह चुनते समय 4 बातें ध्यान रखनी चाहिए

Spread the love

आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति में प्रथम अध्याय के आठवें श्लोक में बताया गया है कि व्यक्ति को घर बनाने के लिए जगह चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

चाणक्य कहते हैं कि जिस जगह सम्मान न हो, कमाई न हो, कोई भाई-बन्धु या रिश्तेदार न हो और विद्या न हो, रहने के लिए ऐसी जगह नहीं चुननी चाहिए।

यह नीति सिर्फ रहने की जगह बदलने की सलाह नहीं देती, बल्कि यह समझाती है कि एक सुखी और सफल जीवन के लिए व्यक्ति के आसपास का वातावरण कैसा होना चाहिए। अब समझिए पूरी नीति…

जहां सम्मान न हो, वहां न रहें

चाणक्य ने इस नीति में सबसे पहले सम्मान की बात की है। सम्मान का अर्थ केवल पद, प्रतिष्ठा या धन से मिलने वाला सम्मान नहीं है। इसका अर्थ यह है कि समाज और आसपास के लोग आपकी योग्यता और व्यक्तित्व को महत्व दें। जिस जगह पर हमें बार-बार अपमान या उपेक्षा का सामना करना पड़ता है, वहां लंबे समय तक रहना सही नहीं है। ऐसी जगह पर रहने से हमारा आत्मविश्वास कमजोर होता है। ऐसा वातावरण शांति भी छीन सकता है। जहां हमारी योग्यता और व्यक्तित्व का कोई मूल्य न हो, वहां केवल मोह या मजबूरी के कारण नहीं ठहरना चाहिए।

जहां कमाई का साधन न हो, वहां न रहें

दूसरी महत्वपूर्ण बात है कमाई। जीवन चलाने के लिए भोजन, आवास और अन्य जरूरी चीजें चाहिए। इन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आय का मजबूत साधन चाहिए। अगर किसी जगह पर व्यक्ति के लिए रोजगार, व्यवसाय या अपनी योग्यता के अनुसार कमाई का कोई अवसर ही नहीं है, तो वहां रहने से जीवन में परेशानियां हमेशा बनी रहेंगी। व्यक्ति को रहने के लिए ऐसे स्थान की तलाश करनी चाहिए, जहां मेहनत और योग्यता का उचित इस्तेमाल किया जा सके और धन कमाया जा सके।

जहां भाई-बन्धु या रिश्तेदार न हों, वहां न रहें

तीसरी बात भाई-बन्धु और रिश्तेदारों से जुड़ी है। व्यक्ति सामाजिक प्राणी है। हमें जीवन में ऐसे लोगों की आवश्यकता होती है, जिनसे हम अपने सुख-दुख साझा कर सके और जरूरत पड़ने पर मदद ले सके। भाई-बन्धु का अर्थ केवल रक्त संबंधियों से नहीं, बल्कि ऐसे भरोसेमंद लोगों से भी है जो कठिन समय में हमारे साथ खड़े रहते हैं।

जहां विद्या और सीखने के अवसर न हों, वहां न रहें

चाणक्य की चौथी बात है विद्या। जिस स्थान पर सीखने, ज्ञान प्राप्त करने और अपनी क्षमताओं को विकसित करने के अवसर न हों, वहां रहकर हमारे विकास की गति रुक सकती है। विद्या केवल स्कूल या कॉलेज की शिक्षा तक सीमित नहीं है। नई तकनीक सीखना, अच्छे लोगों से ज्ञान प्राप्त करना, अनुभव हासिल करना और अपनी योग्यता को लगातार बेहतर बनाना भी विद्या का ही हिस्सा है। हमें ऐसी जगह का चयन करना चाहिए, जहां हम खुद को बेहतर बनाने के लिए नई-नई बातें सीख सकते हैं।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों से चंद्रगुप्त को बनाया था सम्राट

आचार्य चाणक्य का जन्म करीब 375 ईसा पूर्व माना जाता है। वे कुशल राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे। उन्हें कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से भी जाना जाता है। चाणक्य ने चंद्रगुप्त को अपनी नीतियों के बल पर सम्राट बना दिया था। उन्होंने कौटिल्य का अर्थशास्त्र और चाणक्य नीति जैसे ग्रंथों की रचना की थी।

Related Posts

8 अक्टूबर से निवाई गर्ल्स कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा:10 अक्टूबर तक चलेगी, फाइल, ड्राइंग के जरूरी सामान और पहचान पत्र साथ लाना होगा

Spread the love

Spread the loveनिवाई के राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीए पार्ट प्रथम, द्वितीय और तृतीय की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक होगी। यह परीक्षा महर्षि…

Read more

सन्देडा में चरागाह भूमि से हटा सालों पुराना अतिक्रमण:राजस्व विभाग ने 165 बीघा जमीन खाली कराई, ग्रामीणों की सही सीमांकन की मांग

Spread the love

Spread the loveपीपलू उपखंड की ग्राम पंचायत सन्देडा में राजस्व विभाग ने चरागाह भूमि से सालों पुराना अतिक्रमण हटा दिया है। खसरा नंबर 224 में करीब 165 बीघा जमीन पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

8 अक्टूबर से निवाई गर्ल्स कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा:10 अक्टूबर तक चलेगी, फाइल, ड्राइंग के जरूरी सामान और पहचान पत्र साथ लाना होगा

  • October 7, 2026
8 अक्टूबर से निवाई गर्ल्स कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा:10 अक्टूबर तक चलेगी, फाइल, ड्राइंग के जरूरी सामान और पहचान पत्र साथ लाना होगा

5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग:21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा

  • October 7, 2026
5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग:21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा

सन्देडा में चरागाह भूमि से हटा सालों पुराना अतिक्रमण:राजस्व विभाग ने 165 बीघा जमीन खाली कराई, ग्रामीणों की सही सीमांकन की मांग

  • October 7, 2026
सन्देडा में चरागाह भूमि से हटा सालों पुराना अतिक्रमण:राजस्व विभाग ने 165 बीघा जमीन खाली कराई, ग्रामीणों की सही सीमांकन की मांग