
न्यूज, मालपुरा
आचार्य गुरुदेव कीर्ति सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में चल रहे 23 दिवसीय अतिशयकारी वृहद पारसनाथ कल्याण मंदिर महामंडल विधान का मंगलवार सुबह समापन हो गया। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में आहुतियां देने के साथ ही भगवान के अभिषेक व शांतिधारा के कार्यक्रम संपन्न हुए।

भगवान के प्रथम अभिषेक का पुण्य महावीर प्रसाद अनिल कुमार (कठूमर, अलवर) को मिला। वहीं, शांतिधारा करने का सौभाग्य ताराचंद, बाबूलाल, विमल कुमार, लालचंद, राकेश कुमार, संकल्प, गर्वित और ऋषभ जैन सिंघल परिवार (कठमाणा) को प्राप्त हुआ।
इंद्र-इंद्राणियों ने पूजा कर दी आहुतियां महायज्ञ में विभिन्न इंद्रों ने विधान पूजन कर विश्व शांति के लिए आहुतियां समर्पित कीं इनमें सोधर्मइन्द्र नेमीचंद पुखराज टोरडी , यज्ञ नायक जुगल किशोर धर्मचंद निर्मल कुमार कैलाश गिरधारी टोरडी वाला परिवार व सोधर्मइन्द्र द्वितीय इन्द्र सुमेरचंद आदित्य बडज़ात्या परिवार ,तृतीय इन्द्र रामअवतार ओमप्रकाश मनोज विकास ढीबरू वाला परिवार तथा चौथे इन्द्र चिरंजी लाल रमेशचंद ज्ञानचंद नौरतमल आशिषकुमारजी चांदसेन वाला परिवार को मिला।




