बाइक शोरूम में आग लगने से अफरा तफरी मची:बाइक शोरूम में आग लगने से अफरा तफरी मची, दो दमकलों ने आग बुझाई, आधा दर्जन से ज्यादा बाइक जली, बड़ा हादसा टला

Spread the love

बाइक शोरूम में आग लगने से अफरा तफरी मची है। आग से आधा दर्जन से ज्यादा बाइक जल गई।

जिला मुख्यालय पर पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के छावनी इलाके में बुधवार को पुराने टीवीएस शोरूम में अचानक आग लग गई । इससे अफरा-तफरी मच गई। शोरूम के अंदर मौजूद दस-बारह कर्मचारी भागकर बाहर आ गए और पुलिस, दमकल को कॉल किया। करीब 15-20 मिनट बाद दो दमकल और पुरानी टौंक थाना प्रभारी मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे। दमकलों ने करीब 15-20 मिनट आग पर काबू पाया, उसके बाद पुलिस, दमकल कर्मियों, शोरूम मालिक और स्टाफ ने राहत की सांस ली। लेकिन इस दौरान शोरूम में रखी आधा दर्जन बाइक आग की चपेट में आ गई। इससे शोरूम मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग खनके कारणों का अभी पता नहीं लगा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। आग लगने के बाद करीब आधा घंटा तक ट्रैपिक भी प्रभावित हुआ।लोगों की भीड़ शोरूम के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।इसके चलते 20-25 मिनट तक एक तरफ का आवागमन बाधित रहा।

आग लगने के बाद शोरूम के बाहर खड़े लोग

आग लगने के बाद शोरूम के बाहर खड़े लोग

पुरानी टोंक के थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि आज शाम करीब पौने चार बजे सूचना मिली कछावनी क्षेत्र में पुराने टीवीएस शोरूम में अचानक आग लग गई । उसके बाद पुलिस को सूचना मिली। फिर पुलिस मौके पर पहुंची और दो दमकलें बुलाई। करीब 15-20 मिनट बाद दो दमकल मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग से धुंआ ही धुंआ हो गया। शोरूम की दीवारें काली पड़ गई। आधा दर्जन बाइक आग की चपेट में आ गई। इससे शोरूम संचालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से भी आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Posts

निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

Spread the love

Spread the loveनिवाई में ईसरदा बांध की नहरों से पानी की मांग को लेकर किसान महापंचायत का प्रतिनिधिमंडल सारसोप पहुंचा। निवाई ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई के नेतृत्व में किसानों…

Read more

गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

Spread the love

Spread the loveटोंक-सवाई माधोपुर के नेशनल हाईवे-116 पर बने गुमानपुरा टोल प्लाजा पर देर रात टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ हुई है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

  • October 4, 2026
निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

  • October 4, 2026
गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

दतवास पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया:3 युवक गिरफ्तार, ‘खुशी-11’ अभियान के तहत कार्रवाई

  • October 4, 2026
दतवास पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया:3 युवक गिरफ्तार, ‘खुशी-11’ अभियान के तहत कार्रवाई