
आरोपी महिला के पास से स्मैक,नगदी आदि पलड़ा है।
टोंक की DST टीम ने 15 लाख की 74 ग्राम स्मैक के साथ महिला को टोंक सदर थाना क्षेत्र से पकड़ा। उसके पास से खरीद फरोख्त के 15000 रुपए, 9 मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया है।
तलाशी में मिली स्मैक
डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि टोंक सदर थाना क्षेत्र में बंबोर रोड की ओर एक महिला अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रही है। इस पर डीएसटी टोंक की टीम मौके पर पहुंची और महिला को रुकवा कर पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे पाई। उसके बाद उसकी तलाशी ली।
इस दौरान उसके पास करीब 15 लाख रुपए कीमत की 74 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त की गई। आरोपी महिला द्वारा लगातार बंबोर रोड पर छोटे-छोटे पैकेट बना कर स्मैक की बिक्री की जा रही थी। महिला आरोपी को पुलिस थाना सदर टोंक मौके पर गिरफ्तार किया गया।






