
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही टोंक जिले के पीपलू क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। तीसरे चरण के तहत 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए EVM से वोट डाले जाएंगे।

पंच और सरपंच पदों के लिए 5 नवंबर को बैलेट पेपर से मतदान होगा और तुरंत बाद गिनती की जाएगी।

शेड्यूल जारी होते ही पीपलू उपखंड और ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लागू हो गई है। प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मतदान केंद्रों और पुलिस व्यवस्था की तैयारी कर रहा है। उम्मीदवारों ने भी जनसंपर्क तेज कर दिया है।





