
पीपलू (टोंक) के हनोतिया गांव के रहने वाले यादराम वर्मा को टांटिया यूनिवर्सिटी, श्रीगंगानगर ने डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि दी है। यादराम वर्मा ने हिंदी विषय में यह उपाधि हासिल की है। उन्होंने “डॉ. कैलाशचंद शर्मा ‘शंकी’ का काव्य साहित्य: चिंतन, संवेदना एवं प्रगतिशील चेतना का अनुशीलन” विषय पर अपना शोध कार्य डॉ. कृष्ण कुमार के मार्गदर्शन में पूरा किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज के निदेशक डॉ. दामोदर चावला, पूरा कॉलेज परिवार, परिजन और गांव वालों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके अच्छे भविष्य की कामना की।
इस मौके पर उनकी माता रामपाली देवी, छोटे भाई डॉ. धर्मराज, पत्नी ममता देवी भी मौजूद थीं। साथ ही कॉलेज परिवार के सदस्य प्रेमचंद बागड़ी, हनुमान प्रसाद सैनी, मुकेश सैनी, रशीद खान, हनुमान चौधरी, मोहन सोयल, रामधन सैनी और नरेश चंदेल भी उपस्थित रहे।





