छात्रों को कानून और अधिकारों की जानकारी दी: ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडेज अभियान में स्कूलों लगे विधिक साक्षरता शिविर

Spread the love

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडेज कार्यक्रम के तहत निवाई में विधिक साक्षरता शिविर लगाए गए। तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सृष्टि चौधरी की मौजूदगी में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल निवाई, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय करीरिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही और शहीद रामकरण खाती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहटा में यह कार्यक्रम हुआ।

छात्रों को कानून की जरूरी बातें बताईं

इसमें अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सृष्टि चौधरी, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट ईशा सांघी, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट चांदनी जैन और अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ शर्मा ने छात्रों को कानून की जरूरी बातें बताईं। उन्होंने सरल और संवेदनशील तरीके से अपहरण व व्यपहरण में अंतर, बच्चों को निशाना बनाने के कारण, अपहरण का बचपन पर असर और इससे बचाव के संकेत समझाए।

इसके साथ ही बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल शोषण, जबरन भीख मांगने, बाल तस्करी से जुड़े कानूनों, भारतीय न्याय संहिता 2023, किशोर न्याय अधिनियम और रालसा व चाइल्डलाइन हेल्पलाइन 1098 की भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

‘कोर्ट वाली दीदी’ शिकायत सुझाव पेटिका के बारे में बताया

तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष सृष्टि चौधरी ने स्कूलों में लगाई गई ‘कोर्ट वाली दीदी’ शिकायत सुझाव पेटिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं पढ़ाई, किसी भी तरह के दुर्व्यवहार, अपहरण, शोषण, बाल श्रम, बाल तस्करी, दोस्तों, परिवार, स्कूल के माहौल, बुलिंग, मानसिक तनाव, उत्पीड़न और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं लिखकर इस पेटिका में डाल सकते हैं।

पेटिका से मिली शिकायतों का सही समाधान किया जाएगा और शिकायत करने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य, अध्यापक और न्यायिक कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है:संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है

Spread the love

Spread the lovePM मोदी ने UPSC के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विकसित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित