सूर्य ने बदली राशि:17 सितंबर तक सूर्य रहेगा सिंह राशि में, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय

Spread the love

17 अगस्त की रात सूर्य ने राशि बदलकर कर्क से सिंह में प्रवेश कर लिया है। सूर्य अब 17 सितंबर तक सिंह राशि में ही रहेगा। सिंह सूर्य की अपनी राशि है। सूर्य के लिए यह राशि महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि 12 राशियों में केवल सिंह का स्वामित्व सूर्य के पास है। ऐसे में अपनी ही राशि में पहुंचने पर सूर्य का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है। सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, पिता, प्रशासन, सरकारी कार्य और प्रतिष्ठा का कारक ग्रह माना जाता है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, सिंह राशि में सूर्य के आने से अगले एक महीने का समय सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम देने वाला रह सकता है। सूर्य के अशुभ असर से बचने के लिए रोज सुबह स्नान के बाद उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करना चाहिए। ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जप करना चाहिए। अब जानिए सभी राशियों पर सूर्य का कैसा असर रह सकता है…

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा। सूर्य पंचम भाव में रहेगा, जिसे बुद्धि, संतान, शिक्षा और आत्मविश्वास का स्थान माना जाता है। सूर्य के कारण आत्मबल बढ़ेगा और आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में पहले से अधिक सक्षम महसूस करेंगे। कामकाज में आपकी योजनाओं को गति मिल सकती है और आसपास के लोगों का सहयोग भी मिलेगा। नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए सूर्य चतुर्थ भाव में रहेगा। यह स्थिति घर-परिवार, संपत्ति और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव ला सकती है। इस समय में किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचना बेहतर रहेगा। निवेश या संपत्ति से संबंधित निर्णय लेते समय पूरी जानकारी हासिल करें। घर में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बने तो बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की कोशिश करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य का तृतीय भाव में गोचर सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। इस दौरान साहस और पराक्रम बढ़ेगा और लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश तेज होगी। आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता पर ध्यान दिया जाएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का द्वितीय भाव में रहेगा, आर्थिक और पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण परिणाम मिल सकता है। आपकी मेहनत का लाभ मिलेगा, आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते भी सामने आ सकते हैं। नौकरी या व्यवसाय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व दिया जाएगा। परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए यह गोचर खास है, क्योंकि राशि स्वामी सूर्य ने इस राशि में प्रवेश किया है। सूर्य के प्रथम भाव में होने से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति में वृद्धि हो सकती है। आप अपने काम को अधिक व्यवस्थित ढंग से पूरा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी और व्यवसाय में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा मजबूत हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए सूर्य का द्वादश भाव में गोचर कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान अनावश्यक खर्च बढ़ने और मानसिक चिंता की स्थिति बनने की संभावना है। दूसरों के व्यवहार को लेकर अधिक सोचने से बचें और अपनी ऊर्जा महत्वपूर्ण कार्यों पर लगाएं। नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लिए सूर्य का एकादश भाव में होना लाभ और उपलब्धियों के लिहाज से अच्छा माना जा सकता है। इस दौरान मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। अपने दम पर कई महत्वपूर्ण काम पूरे करने में सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता की सराहना होगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क भी बन सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सूर्य का दशम भाव में होना करियर के लिहाज से विशेष रूप से अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। अधिकारियों से सहयोग मिलने की संभावना है। व्यवसाय करने वालों के लिए नई योजनाएं लाभकारी साबित हो सकती हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का नवम भाव में गोचर भाग्य और उन्नति के नए रास्ते खोल सकता है। इस दौरान किसी नए व्यवसाय, नए क्षेत्र या अलग तरह के काम की ओर बढ़ सकती है। नौकरी में बदलाव के विचार पर गंभीरता से काम कर सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और इनमें से कुछ संबंध भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। उच्च शिक्षा, लंबी यात्रा या धार्मिक गतिविधियों से जुड़े अवसर भी मिल सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का अष्टम भाव में होना शुभ नहीं है। सावधानी रखने की जरूरत है। इस दौरान अचानक आने वाली परिस्थितियां योजनाओं में बदलाव कर सकती हैं। किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। आर्थिक मामलों में कागजी कार्रवाई और जरूरी दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें। कार्यक्षेत्र में भी अपने काम को लेकर लापरवाही न करें। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए सूर्य का सप्तम भाव में गोचर रिश्तों और साझेदारी से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण रह सकता है। इस दौरान किसी अनुभवी, विद्वान या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे नई दिशा या उपयोगी सलाह मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यों को पूरा करने की क्षमता मजबूत होगी। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर सामने आ सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सूर्य का षष्ठम भाव में गोचर कई मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। यह स्थिति विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाने वाली मानी जाती है। कठिन परिस्थितियों का सामना अधिक आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिल सकता है और पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना

Related Posts

गांधी ने मांस खाया, वेश्यालय गए, आत्महत्या की कोशिश:‘जेन-जी वाली उम्र’ में क्या कर रहे थे मोहनदास; महात्मा कैसे बने

Spread the love

Spread the loveभूतों से डरने वाला एक शर्मीला लड़का, दोस्त के बहकावे में मांस खाया, बीड़ी के लिए चोरी की, वेश्यालय गए, इंग्लैंड जाकर ‘जेंटलमैन’ बनने की कोशिश और अपनी…

Read more

पेरेंटिंग- हमारे दोनों बच्चे बहुत लड़ते हैं:डांटने-समझाने का कोई असर नहीं, उन्हें विवाद सुलझाना, आपस में प्यार से रहना कैसे सिखाएं

Spread the love

Spread the loveसवाल- मैं 42 साल का हूं। मेरे दो बच्चे हैं- 13 साल का बेटा और 9 साल की बेटी। दोनों की आपस में बिल्कुल नहीं बनती। सुबह स्कूल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित