सीकर में छुट्टी पर आए सेना के जवान का किडनैप:कोचिंग से बाइक पर घर लौट रहा था, पत्नी को कॉल कर 10 लाख रुपए फिरौती मांगी

Spread the love

सीकर जिले के खंडेला में सोमवार रात सेना के जवान का किडनैप हो गया। जवान श्रीराम (32) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए छुट्टी पर घर आया हुआ था।

घटना रात करीब 8 बजे केरपुरा बस स्टैंड की है। कोचिंग से घर लौटते समय 5-6 बदमाश उसे गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए।

किडनैप के बाद बदमाशों ने उसकी पत्नी को कॉल कर 10 लाख रुपए की मांग भी की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि श्रीराम का किसी दूसरे फौजी से पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा था।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जवान के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाकर जवान की तलाश शुरू कर दी।

थानाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में श्रीराम के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जवान के भाई शेर सिंह ने बताया- श्रीराम एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए करीब 3-4 महीने से छुट्टी पर था।

वह खंडेला कोचिंग के लिए जाता है। सोमवार शाम करीब 8 बजे वह रोज की तरह कोचिंग से घर लौट रहा था। इस दौरान केरपुरा बस स्टैंड पर अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।

मौके पर उसकी बाइक और हेलमेट पड़े मिले हैं। श्रीराम सिहाग साल 2013 में सेना में भर्ती हुआ था। उसकी पोस्टिंग पंजाब में थी।

थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जवान के भाई शेर सिंह ने दूसरे जवान पर आशंका जताई है। शेर सिंह ने बताया किडनैप होने के बाद श्रीराम के फोन से उसकी पत्नी को कॉल आया था। कॉल करने वालों ने धमकी देते हुए 10 लाख रुपए की मांग की।

भाई ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पोस्टिंग के दौरान शेर सिंह का करौली जिले के दूसरे फौजी के साथ लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। हमें शक है कि उसी ने अपहरण करवाया है।

थानाधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम को थाने से करौली रवाना कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर लिया जाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

Spread the love

Spread the loveनिवाई पुलिस और डीएसटी टोंक ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये फर्जी ईमेल, बैंक खाते, सिम कार्ड और सोशल मीडिया प्रोफाइल का…

Read more

सट्टे की खाईवाली करते 8 आरोपी गिरफ्तार:18,610 रुपए कैश और 7 सट्टा पर्चियां बरामद

Spread the love

Spread the loveजुए-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 आरोपी गिरफ्तार कर मौके से 18610 रुपये समेत अन्य सामान जब्त किए गए। टोंक पुलिस ने अवैध जुए-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज