सीएम बोले-कांग्रेसी जादूगर को अपने समय का भ्रष्टाचार नहीं दिखता:वे अपनी सलाह अपने पास रखें, उनका बैंड बजाकर रहेंगे; 1.89 लाख नौकरियां दे चुका

Spread the love

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस के कई ऐसे नेता हैं, जिनका गणित बड़ा कमजोर है। कई ऐसे जादूगर हैं, जिन्हें अपने समय का भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा। हमें सलाह दे रहे हैं। वे अपनी सलाह अपने पास रखें। कांग्रेस के अंदर बैंड भी है। उन बैंड वालों को भी बैंड बजाना पड़ेगा। उनका बैंड बाजकर रहेंगे।

सीएम भजनलाल शर्मा ने ये बातें अजमेर में रविवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो के समापन पर कही। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया।

दैनिक भास्कर से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा- राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है। इसमे तीसरा इंजन जुड़ता है तो निश्चित तौर पर उसका फायदा होगा। जनता का सैलाब दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह राजस्थान का विकास हुआ है, ये उसी का विश्वास है।

रोड शो के समापन के बाद मुख्यमंत्री मेरवाड़ा स्टेट होटल पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। चुनाव को लेकर उन्हें जीत का मूल मंत्र दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया।

सवाल- भारी संख्या में भीड़ है, रोड शो आप कर रहे हैं, क्या कहेंगे?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा: ये जनता का आपको सैलाब दिख रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से राजस्थान में विकास हुआ है। ये उसी का दृश्य आप देख रहे हैं कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कितना विश्वास करते हैं।

​सवाल- Gen-Z को इस बार आपने काफी मौका दिया है। आपकी किस तरह की रणनीति है?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा: जब हम सरकार में आए थे, तब हमने कहा था कि 4 लाख सरकारी नौकरी देंगे और हम 6 लाख प्राइवेट नौकरी देंगे। हमने अब तक 1 लाख 89 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है।साथ ही साढ़े 4 लाख से ज्यादा हमने प्राइवेट क्षेत्र में रोजगार देने का काम किया है। निश्चित रूप से हम युवाओं के लिए काम कर रहे हैं।

​सवाल- यह ट्रिपल इंजन की सरकार है, किस तरह का फायदा मिलेगा आपके नेतृत्व में?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा: बिल्कुल मिलेगा। केंद्र हो, राज्य हो, वहां से आने वाली योजना तो वहीं निकाय के अंदर आएगी। निश्चित रूप से डबल इंजन की सरकार है, तीसरा इंजन जुड़ेगा। इससे विकास का ग्रोथ और अच्छा चलेगा।

अब फोटोज में देखें भाजपा का चुनावी प्रचार…

अजमेर पहुंचने पर भाजपाइयों ने सीएम भजनलाल शर्मा का स्वागत किया।

अजमेर पहुंचने पर भाजपाइयों ने सीएम भजनलाल शर्मा का स्वागत किया।

अजमेर में रोड शो के दौरान जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

अजमेर में रोड शो के दौरान जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं में सीएम विजिट को लेकर जोश दिखा। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं।

भाजपा कार्यकर्ताओं में सीएम विजिट को लेकर जोश दिखा। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं।

अंतरराष्ट्रीय नगाड़ा वादक नाथूराम सोलंकी की टीम की ओर से विशेष प्रस्तुति दी।

अंतरराष्ट्रीय नगाड़ा वादक नाथूराम सोलंकी की टीम की ओर से विशेष प्रस्तुति दी।

सीएम ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

सीएम ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

रोड शो से जुड़ी मुख्य बातें…

  • मुख्यमंत्री के रोड शो की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय नगाड़ा वादक नाथूराम सोलंकी की टीम ने नगाड़े बजाकर की। इसके साथ ही साधु-संतों ने मंत्रोच्चार किया।
  • रोड शो में केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश बढ़ाना, भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी, विधायक अनीता बघेल, जिला अध्यक्ष रमेश सोनी चैतन्य सहित भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
  • मुख्यमंत्री के रोड शो को देखते हुए शहर में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए।

चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी…

  • बता दें कि अजमेर नगर निगम के पार्षद चुनाव में 80 सीटों पर 360 कैंडिडेट्स मैदान में है। इसमें भाजपा के 79 व कांग्रेस के 77 उम्मीदवार है। कुल 204 कैंडिडेट्स अन्य पार्टी से व निर्दलीय है।
  • 10 वार्ड (वार्ड संख्या 12, 23, 29, 59, 60, 61, 65, 67, 69, 71) में सीधा मुकाबला है, वहीं 18 वार्ड में त्रिकोणिय मुकाबला है।
  • कांग्रेस से 47 और भाजपा से 19 बागी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। सबसे ज्यादा 52 कैंडिडेट्स वार्ड संख्या 12 में है।

Related Posts

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

Spread the love

Spread the loveजंतर-मंतर के पास पार्लियामेंट्री स्ट्रीट थाने के बाहर पत्रकारों ने शनिवार देर रात तक प्रदर्शन किया। दिल्ली में जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस के एक…

Read more

डोटासरा बोले-विश्वेंद्र मुझसे प्यार करते हैं:धरने पर कोई ‘लल्लू-पंजू’ नहीं बैठा; वनमंत्री के पीछे दौड़े ‘मेयर-पति’

Spread the love

Spread the loveचीफ साहब को पूर्व मंत्रीजी ने ‘आखिरी सलाम’ वाला मैसेज भी कर डाला। हालांकि डोटासरा जी का कहना है कि ‘वे तो मुझसे प्यार करते हैं’। डोटासरा को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है